'मोदी भगवान जैसे दर्शन देते हैं', कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, गिरिराज सिंह ने किया पलटवार

Mallikarjun Kharge
X
Mallikarjun Kharge on Pm Narendra Modi
Mallikarjun Kharge launched the Bharat Jodo Nyay Yatra logo and tagline: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैगलाइन 'न्याय का हक मिलने तक' लॉन्च किया। इस मौके पर खड़गे ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर निशाना साधा।

Mallikarjun Kharge launched the Bharat Jodo Nyay Yatra logo and tagline: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैगलाइन 'न्याय का हक मिलने तक' लॉन्च किया। इस मौके पर खड़गे ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, लेकिन पीएम मोदी वहां नहीं गए। वे राम मंदिर साइट पर जाते हैं या बीच पर जाते हैं और फोटो सेशन कराते हैं। वे मुंबई या केरल जाते हैं। हर जगह जाते हैं। आप उनकी फोटो हर जगह देख सकते हैं। वे इस तरह फोटो खिंचवाते हैं, जैसे भगवान दर्शन दे रहे हों। लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं जाते?

15 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 14 जनवरी से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू हो रही है। राहुल गांधी इस यात्रा की अगुवाई करेंगे। यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त होगी। यह यात्रा देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। साथ ही 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

राहुल गांधी ने पोस्ट किया वीडियो
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि हम अपने लोगों के बीच, अन्याय और अहंकार के खिलाफ- न्याय का नारा बुलंद करके वापस आ रहे हैं। मैं सच्चाई के इस रास्ते की कसम खाता हूं, जब तक मुझे न्याय का अधिकार नहीं मिल जाता, यात्रा जारी रहेगी।

यात्रा का मकसद क्या है?
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले साल हुए चुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ और राजस्थान गंवाना पड़ा। ऐसे में कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना चाहती है।

गिरिराज सिंह ने खड़गे पर किया पलटवार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पार्टी ने देश भर में भ्रम फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया है। उन्होंने मणिपुर जाकर राजनीतिक पर्यटन किया। केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री मणिपुर में मुद्दों का समाधान कर रहे हैं। कांग्रेस शासन के दौरान, मणिपुर 6 वर्षों तक जलता रहा। हमने इसे नियंत्रण में लाया है। उन्हें लोगों को भ्रमित नहीं करना चाहिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story