Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 7 राज्यों की 57 सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी घोषित; जानिए अमित शाह के सामने कौन?

Congress third List
X
Congress third List
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को मैदान में उतारा है। पार्टी अब तक कुल 138 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय कर चुकी है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार रात 7 राज्यों की 57 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी कैंडिडेटस की नई लिस्ट में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, रास्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के लोकसभा प्रत्याशी तय किए गए हैं। मौजूदा लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को उनकी बहरामपुर सीट से मैदान में उतारा गया है। यहां उनका मुकाबला पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार युसूफ पठान से होगा।

अमित शाह को कौन देगा टक्कर?
कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के सामने गांधीनगर सीट पर सोनल पटेल को मैदान में उतारा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधा कृष्ण को कर्नाटक के कलबुर्गा से टिकट दिया गया है। महाराष्ट्र के नांदेड से वसंत राव चव्हाण और सोलापुर से प्रणीति शिंदे (पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी) को टिकट मिला है।

शुक्रवार को घोषित हो सकते हैं मध्य प्रदेश के प्रत्याशी
- तीसरी सूची में कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश की 2, महाराष्ट्र की 7, राजस्थान की 5, तेलंगाना 5, कर्नाटक 17, गुजरात 11, पश्चिम बंगाल 5, पुडूचेरी 1 सीट पर उम्मीद तय किए हैं। इससे पहले कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली हेडक्वार्टवर में मीटिंग हुई, जिसमें लोकसभा कैंडिडेट्स के नाम फाइनल किए गए।
- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि शुक्रवार को मध्यप्रदेश की बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, आज जारी हुई सूची में एमपी से कोई नाम नहीं है। (ये भी पढ़ें... राजगढ़ से दिग्विजय और सिंधिया के सामने अरुण यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा)

3 सूचियों में कांग्रेस के कुल 138 प्रत्याशी तय
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक अपने कुल 138 प्रत्याशी तय कर चुकी है। पहली लिस्ट में 39 नाम घोषित किए गए थे। इनमें 20 नए उम्मीदवार शामिल थे। इसके बाद 12 मार्च को दूसरी लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 43 नाम थे। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया था। अब कांग्रेस ने 21 मार्च को लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में 57 नामों का ऐलान किया। राजस्थान के सीकर की सीट CPI-M के लिए छोड़ी गई है। (ये भी पढ़ें... बसपा ने मध्य प्रदेश में 7 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, जानें किसे, कहां से मिला टिकट)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story