Logo
election banner
Hemant Soren Arrested :जमीन घोटाले में मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को

Hemant Soren Arrested: झारखंड के सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) प्रमुख हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम रांची स्थित हेमंत सोरेन के घर पहुंची। रात करीब 8.30 बजे हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म हुई। इसके बाद हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया। ईडी की हिरासत में ही हेमंत सोरेन अपने काफिले के साथ मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले और राजभवन की ओर रवाना हो गए। रात करीब 10 बजे ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। 

चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए सीएम
इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। चंपई राऊरकेला से विधायक हैं। विधायकों ने बुधवार शाम राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा था। राज्यपाल ने समय दे दिया गया है। इसके बाद चंपई सोरेन और झारखंड के कुछ अन्य विधायक राजभवन पहुंचे। चंपई की अगुवाई में राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया। चंपई एवं दूसरे विधायकों ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि बुधवार रात ही नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाए। 

राजभवन के बाहर बढ़ी सुरक्षा 
इस बीच मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही राजभवन और ईडी दफ्तर के बाहर भी भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और ईडी दफ्तर के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। 

सीएम आवास में दो टूरिस्ट बसें पहुंची
इस बीच झारखंड के सीएम आवास तीन टूरिस्ट बसें पहुंची। बताया जा रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को इन बसों से ही दूसरी जगह पर ले जाया जाएगा। यह दोनों बसें झाखंड टूरिस्ट डिपार्टमेंट की है। बताया जा रहा है कि अगर जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अगर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की जाती है, तो इन बसों से ही विधायकों को राजभवन के पास ले जाया जाएगा। 

ईडी अफसरों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
हेमंत सोरेन की ओर से ईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। रांची पुलिस के मुताबिक, हेमंत सोरेन ने  रांची के धुरवा पुलिस स्टेशन में ईडी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं का कहना है कि केंद्र के इशारे पर ईडी हमारे नेता को परेशान करने की कोशिश कर रही है। इससे पहले हेमंत सोरेन ने ईडी अधिकारियों को एक ईमेल भेजा था। इसमें हेमंत सोरे ने ईडी के एक्शन को राजनीति से प्रेरित बताया था। झारखंड के सीएम ने कहा था कि राज्य सरकार के कामकाज को बाधित करने के लिए राजनीतिक एजेंडे के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। 

48 घंटे तक लापता रहे सोरेन
बता दें कि ईडी की ओर से सोरेन को 10 बार समन जारी किया जा चुका है। दसवीं बार समन जारी होने के बाद हेमंत सोरेन का कोई ठिकाना नहीं मिल रहा था। हालांकि, बाद में वह सामने आए। बताया जा रहा है कि सोरेल दिल्ली से रांची सड़क मार्ग पर पहुंचे। दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की थी। इस दाैरान ईडी अफसरों ने भारी मात्रा में नकदी बरामद की। साथ ही अफसरों ने हेमंत सोरेन की एक लग्जरी कार भी जब्त कर ली थी। 

5379487