haribhoomi hindi news
Minister Daughter Harassed: महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी हुई है। मंत्री खडसे ने रविवार (2 मार्च) को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन की तलाश जारी है।

Minister Daughter Harassed: महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी हुई है। कुछ लड़कों ने धार्मिक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ की है। मंत्री खडसे ने रविवार (2 मार्च) को मुक्ताई नगर थाने में मामले की शिकायत की है। घटना मुक्ताईनगर के कोठली गांव में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान हुई। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

जानिए पूरा मामला 
मुक्ताई नगर थाना पुलिस के मुताबिक, कोथली गांव में 28 फरवरी को एक शोभा यात्रा थी। मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेली सुरक्षा गार्ड के साथ शोभा यात्रा देखने गई थी। यात्रा में कुछ लड़के मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बनाने लगे। सुरक्षा गार्ड ने ऐसा करने से रोका तो लड़कों ने सुरक्षाकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। 

इसे भी पढ़ें: बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल को-आर्डिनेटर पद से हटाया; इनका बढ़ा कद

'आम लड़कियों के साथ क्या होता होगा'
केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे रविवार को महिलाओं और लड़कियों को पुलिस स्टेशन ले गईं। रक्षा खडसे ने मुक्ताई नगर में शिकायत दर्ज कराई। मंत्री ने मांग की है कि पुलिस छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार करे। मंत्री ने कहा कि इतनी सुरक्षा के बीच लोगों के साथ इस तरह से छेड़छाड़ होती है तो आम लड़कियों के साथ क्या होता होगा।  

मेरे स्टाफ ने रोका तो लड़कों ने गलत व्यवहार किया 
रक्षा खडसे ने कहा कि मैं गुजरात में थीं। बेटी ने यात्रा में जाने की अनुमति मांगी। मैंने सुरक्षा गार्ड और दो-तीन स्टाफ मेंबर्स के साथ जाने को कहा। मेले में मेरी बेटी और उसकी सहेलियों का कुछ लड़कों ने पीछा किया। धक्का दिया। तस्वीरें और वीडियो बनाए। मेरे स्टाफ ने ऐसा करने से रोका तो लड़कों ने गलत व्यवहार किया। देखते ही देखते 30-40 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

'सख्त कार्रवाई की जाएगी'
केंद्रीय मंत्री कहा कि मैंने मुख्यमंत्री और पुलिस उपाधीक्षक से बात की है। सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि यह घटिया हरकत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। उन्हें माफ नहीं किया जा सकता। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

7