Infosys के सॉफ्ट इंजीनियर की पुणे के OYO होटल में हत्या: CCTV से पकड़ा गया बॉयफ्रेंड, दोनों UP के रहने वाले

Infosys Engineer Shot Dead at Pune OYO Hotel
X
Infosys Engineer Shot Dead at Pune OYO Hotel
Infosys Engineer Shot Dead at Pune OYO Hotel: पुणे के एक ओयो होटल में इंफोसिस के सॉफ्ट इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी के जरिए बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना पिंपरी चिंचवड़ के हिंजेवारी इलाके के एक होटल में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Infosys Engineer Shot Dead at Pune OYO Hotel: पुणे में इंफोसिस में काम करने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शनिवार रात आयो होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला के प्रेमी को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है। यह घटना पिंपरी चिंचवड़ के हिंजेवारी इलाके के एक ओयो होटल में हुई। होटल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कमरे के भीतर गई तो दंग रह गई। इंजीनियर का शव फर्श पर पड़ा था। कमरे में कई जगह खून बिखरे पड़े थे।

रिलेशनशिप में थे दोनों
पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान वंदना द्विवेदी और उसके प्रेमी की पहचान ऋषभ निगम के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों रिलेशनशिप में थे और इसी विवाद के कारण हत्या हुई। दुखद घटना के बारे में अधिक जानकारी के लिए अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी में अकेले दिखा तो कर्मचारियों को हुआ शक
ऋषभ पुलिस की जांच के दायरे में तब आया जब होटल के सीसीटीवी फुटेज में उसे देर रात कमरे से बाहर निकलते हुए दिखाया गया। इसके बाद पुलिस ने चौकियों पर वाहनों की जांच शुरू की और उसे पकड़ लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विशाल हिरे ने मीडिया को बताया कि होटल के कमरे की बुकिंग वंदना और ऋषभ के नाम पर की गई थी। इसलिए वह हमारा मुख्य संदिग्ध है। आगे की जांच जारी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story