IMD Weather Update: यूपी के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR समेत अन्य राज्यों का कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Update
X
IMD Weather Update
IMD Weather Update: दिल्ली में पिछले महीने 20 मिमी बारिश हुई थी, लेकिन फरवरी में पहले 5 दिनों में 30.8 मिमी वर्षा दर्ज की है। यह पिछले 10 वर्षों में एक बड़ा रिकॉर्ड है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों तक अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।

IMD Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम की उठापटक जारी है। उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में मंगलवार को बारिश होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 7 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 9 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में पिछले महीने 20 मिमी बारिश हुई थी, लेकिन फरवरी में पहले 5 दिनों में 30.8 मिमी वर्षा दर्ज की है। यह पिछले 10 वर्षों में एक बड़ा रिकॉर्ड है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों तक अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। आईएमडी ने 6 फरवरी को ओडिशा में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

  • जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुष्क मौसम रहेगा।
  • पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुष्क मौसम रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। हवाएं चलेंगी।
  • 6 और 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में मध्यम वर्षा या बर्फबारी का अनुमान है।
  • पंजाब में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
  • हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, झारखंड और 6 और 7 फरवरी को ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा तापमान?

  • आईएमडी ने अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की भविष्यवाणी की है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।
  • मौसम एजेंसी ने यह भी कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिरावट आएगी।
  • उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story