Logo
election banner
Himachal Factory Fire: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कॉस्मेटिक फैक्ट्री (Baddi Factory Fire) में आग लगी है।

Himachal Factory Fire: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र में कॉस्मेटिक फैक्ट्री (Baddi Factory Fire) में आग लगी है। यहां पर कारखाने में 19 मजूदर आग में झुलस गए हैं। दमकल की 50 के करीब  गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची हैं।

30 मजदूरों को निकाल बाहर
कॉस्मेटिक फैक्ट्री से 30 मजदूरों को अब तक बाहर निकाला जा चुका है। 25 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 5 को चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है।

प्रशासन ने जारी की घायलों की सूची

Himachal Factory Fire
घायलों की सूची

एनडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी
बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की 40 सदस्यों की टीम भी मौके पर राहत बचाव में जुटी है। अब तक 32 घायल लोगों को रेस्क्यू किया गया है। पांच घायलों को पीजीआई भेजा गया है।

आग लगने की वजह साफ नहीं
जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रियल नगरी बद्दी के झाड़माजरी की यह घटना है। दोपहर के करीब यहां पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगी। इसमें बड़ी संख्या में मजदूर फंसे गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। 

5379487