Logo
election banner
Former Air Chief Rakesh Kumar Singh Bhadauria: आरकेएस भदौरिया उत्तर प्रदेश के आगरा से हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अभी तक राज्य की कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। उम्मीद है कि उन्हें चुनाव लड़ाया जा सकता है।

Former Air Chief Rakesh Kumar Singh Bhadauria: लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। वह बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। आरकेएस भदौरिया सितंबर 2021 में रिटायर हुए थे। उनकी रिटायरमेंट के बाद विवेक राम चौधरी को वायुसेना प्रमुख बनाया गया था। 

1980 में वायुसेना में हुए थे भर्ती
भदौरिया जून 1980 में भारतीय वायु सेना की फाइटर विंग में शामिल हुए। उनके समय 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमानों की डील फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रुपये में हुई थी। अपने लगभग 40 साल के करियर में भदौरिया ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत कार्यकमों में योगदान दिया।

विनोद तावड़े ने भदौरिया की प्रशंसा की और विश्वास जताया कि वह भारतीय वायुसेना में अपनी वर्षों की लंबी भूमिका के बाद राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान देंगे।

आगरा के रहने वाले भदौरिया
आरकेएस भदौरिया उत्तर प्रदेश के आगरा से हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अभी तक राज्य की कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। उम्मीद है कि उन्हें चुनाव लड़ाया जा सकता है।

पूर्व वायुसेना प्रमुख बोले- फिर से मिला राष्ट्र निर्माण का काम
भाजपा में शामिल होने के बाद आरकेएस भदौरिया ने एक बार फिर राष्ट्र-निर्माण का अवसर देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैंने चार दशकों से अधिक समय तक भारतीय वायुसेना की सेवा की, लेकिन मेरी सेवा का सबसे अच्छा समय भाजपा सरकार के नेतृत्व में पिछले 8 साल थे। इस सरकार ने हमारे सशस्त्र बलों को सशक्त बनाने और आधुनिकीकरण करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता ने न सिर्फ सेनाओं में नई क्षमता पैदा की है बल्कि उन्हें नया आत्मविश्वास भी दिया है। सरकार के आत्मनिर्भर कदम के नतीजे जमीन पर देखे जा सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कदम सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम बहुत महत्वपूर्ण हैं और ये भारत को विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

5379487