Logo
election banner
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की 8 लिस्ट जारी कर चुकी हैं। ताजा सूची में 4 राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित हुए।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार रात अपनी आठवीं लिस्ट जारी की। इसमें पार्टी ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और तेलंगाना की 14 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया। मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर उम्मीदवारों तय किए गए हैं। प्रदेश की सबसे हॉट सीट विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ प्रताप भानु शर्मा को उतारा गया है। वहीं, गुना सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया है। वहीं, दमोह से तरवर सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया। कांग्रेस पार्टी अब तक 209 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।

अब मप्र की 3 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान बाकी
बता दें कि कांग्रेस ने अब तक मध्यप्रदेश की 29 में से 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर चुकी है। आज जारी हुई आठवीं सूची में मध्य प्रदेश के तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हुई है। अब सिर्फ ग्वालियर, मुरैना और खंडवा सीट होल्ड पर है। जबकि कांग्रेस ने गठबंधन के तहत खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी है।

यूपी के 4 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए दूसरी सूची जारी की, जिसमें गाजियाबाद से डोली शर्मा, महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी (विधायक), सीतापुर से नकुल दुबे और बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को चुनाव मैदान में उतारा है। महाराजगंज सीट से पिछली बार सुप्रिया श्रीनेत ने चुनाव लड़ा था। पार्टी ने इस बार उन्हें मौका नहीं दिया है। हालांकि, अभी गांधी परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी और रायबरेली को लेकर घोषणा बाकी है। यहां से गांधी परिवार से किसी के चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने पर सस्पेंस बरकरार है।

मंगलवार को कांग्रेस की 7वीं लिस्ट आई थी 
कांग्रेस ने आज की लिस्ट में झारखंड के तीन और तेलंगाना के 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए हैं। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार (26 मार्च) को ही पार्टी ने 5 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। पार्टी ने 7वीं लिस्ट में छत्तीसगढ़ से 4 और तमिलनाडु से एक उम्मीदवार का नाम फाइनल किया था।

5379487