haribhoomi hindi news
कांग्रेस ने आज 25 राज्यों और पूर्वाेत्तर के लिए कम्युनिकेशन कॉर्डिनेटर की सूची जारी की। इसमें 24 नेताओं को शामिल किया गया है। सभी नेता अपने लिए तय किए गए राज्यों में पार्टी की छवि चमकाने का काम करेंगे।

Congress Communication Coordinators: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कम्युनिकेशन कॉर्डिनेटर की सूची जारी कर दी है। इसमें 24 नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी नेताओं को अपने लिए तय राज्यों में कांग्रेस का पक्ष मजबूती के साथ रखने का काम करना हो। पार्टी प्रवक्ता को कांग्रेस शासित कर्नाटक की कमान सौंपी गई है। राजस्थान में ऋतु चौधरी कांग्रेस का पक्ष रखेंगी। वहीं, मध्य प्रदेश के लिए चरण सिंह साप, छत्तीसगढ़ में राधिका खेड़ा और उत्तर प्रदेश के लिए अभय दूबे को कम्युनिकेशन कॉर्डिनेटर बनाया गया है। 

कुल 25 राज्यों के लिए जारी हुई सूची
कांग्रेस ने केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 25 राज्यों और पूर्वाेत्तर के लिए इन कम्युनिकेशन कॉर्डिनेटर्स को नियुक्त किया है। पार्टी ने इस बात को ध्यान में रखा है कि अच्छे संवाद कौशल वाले नेताओं को इस टीम में शामिल किया जाए। इनमें से कर्नाटक के लिए नियुक्त किए गए गौरव वल्लभ अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए जाने जाते रहें। गौरव वल्लभ और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के डिबेट कई बार चर्चा में रही है। वल्लभ अपने तीखे तेवर और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। 

Congress Communication Coordinators
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने आज पार्टी के कम्युनिकेशन कॉर्डिनेटर्स की लिस्ट जारी की।

क्या करेंगे कम्युनिकेशन कॉर्डिनेटर
कम्युनिकेशन कॉर्डिनेटर पार्टी का पक्ष तो रखेंगे ही इसके साथ ही उन्हें अन्य काम भी करने होंगे। यह पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए भी काम करेंगे। इसके साथ ही वे पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कैंपेन डिजाइन करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। इन सभी नेताओं को पार्टी की प्रेजेंस को और इसकी छवि को सुधारने के लिए कदम उठाने होंगे। इन नेताओं को पार्टी के विज्ञापन की नीतियों और इसे मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने से जुड़े कार्यों में भी अहम भूमिका निभानी होगी। 

 

7