Chunav 2024: बीजेपी कैंडिडेट्स की नई सूची जारी, कैसरगंज सीट से बृजभूषण सिंह के बेटे को टिकट, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उतारा

BJP Candidates List
X
BJP Candidates List
BJP Candidates List:बीजेपी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के रायबरेली और कैसरगंज से अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया।दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं,  कैसरगंज सीट से यहां के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह  के बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया गया है। 

BJP Candidates List: बीजेपी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की दो अहम सीटों रायबरेली और कैसरगंज से अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कैसरगंज सीट से यहां के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया गया है। बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण का आरोपों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा था कि इस बार पार्टी बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट सकती है।

रायबरेली से कांग्रेस ने अभी तक नहीं किया कैंडिडेट का ऐलान
उत्तर प्रदेश की इन दोनों सीटों पर बीते कई हफ्तों से सस्पेंस चल रहा था। ना तो कांग्रेस अपने पत्ते खोल रही थी और ना ही बीजेपी। बीजेपी ने रायबरेली से अब अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है, जबकि कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से अपने कैंडिडेट की घोषणा नहीं की है। इसके साथ ही अमेठी सीट से भी अभी तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। अमेठी सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टिकट दिया है।

कैसरगंज सीट से समाजवादी पार्टी ने नहीं घोषित किया है उम्मीदवार
INDI अलाएंस के तहत कैसरगंज सीट पर समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। हालाकि, अभी तक समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। नामाकंन करने का आखिरी दिन शुक्रवार है। समाजवादी पार्टी इस सीट से किसे अपना कैंडिडेट बनाएगी इस बात का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, बाकी की 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन में शामिल दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे।

दिनेश प्रताप सिंह योगी कैबिनेट में रह चुके हैं मंत्री
रायबरेली में बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार चुना है। दिनेश प्रताप सिंह पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से पूर्व सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके दिनेश प्रताप सिंह का राजनीतिकइतिहास रहा है। वह पहले कांग्रेस से जुड़े थे, 2018 में बीजेपी में शामिल होने से पहले दो बार विधान परिषद के सदस्य के रूप नामित हो चुके हैं

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story