Logo
Amit Shah vs Mallikarjun Kharge: गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जम्मू कश्मीर के बारे में की गई टिप्पणी पर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी में इटालियन संस्कृति होने की बात कही।

Amit Shah vs Mallikarjun Kharge: गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जम्मू कश्मीर के बारे में की गई टिप्पणी पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस  को नहीं पता है कि राजस्थान के कितने वीर बेटों ने कश्मीर में शांति और सुरक्षा के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दी है। इसमें कांग्रेस नेताओं की गलती नहीं है। इसमें पार्टी की इटालियन संस्कृति का दोष है जो यह भारत की बातों को नहीं समझ पाती। 

ऐसी टिप्पणियों से देशभक्तों को तकलीफ
अमित शाह ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियों से देश के ऐसे सभी देशभक्तों को तकलीफ होती है जो देश की एकता और अखंडता की चिंता करते हैं। लोग इन्हें निश्चित जवाब देंगे। अमित शाह ने अपने X अकाउंट से पोस्ट किया कि यह सुनना काफी दुखद है कि कांग्रेस पार्टी पूछ रही है कि कश्मीर से क्या वास्ता है‍? मैं कांग्रेस पार्टी को याद दिलना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और ठीक कश्मीरियों की तरह ही देश के सभी राज्यों और नागरिकों का जम्मू कश्मीर पर हक है। 

खड़गे ने जयपुर में रैली को संबोधित किया
बता दें कि इससे पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान के जयपुर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान में कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बारे में चर्चा करने पर सवाल उठाए। खड़गे ने कहा कि कल पीएम मोदी ने राजस्थान में एक रैली को संबोधित किया। इसी रैली में खड़गे ने कश्मीर को लेकर टिप्पणी कर दी। जिस पर अमित शाह ने जवाब दिया। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम के भाषण पर उठाए सवाल
खड़गे ने कहा कि देश में किसानों से जुड़ी बहुत सारी समस्याएं हैं। किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और हजारों किसानों ने खुदकुशी कर ली है। इन सबके बजाय पीएम ने कहा कि हमने कश्मीर से आर्टिकल 371 हटा दिया। यहां के लोगों का इससे क्या वास्ता है। आप जम्मू कश्मीर जाइए और वहां पर इस बारे में बात करिए। लेकिन राजस्थान में बताना चाहिए कि आपने किसानों के लिए क्या किया है? 

शाह ने सुधारी मल्लिकार्जुन खड़गे की गलती
शाह ने कहा कि इसके साथ ही कांग्रेस की जानकारी के लिए बता देता हूं कि मोदी सरकार ने आर्टिकल 371 नहीं बल्कि आर्टिकल 370 हटाया है। हालांकि, कांग्रेस से इस तरह की बड़ी गलतियाें की उम्मीद की जा सकती है। कांग्रेस की ऐसी ही बड़ी गलतियों ने हमारे देश को दशकों तक डराकर रखा है।  कांग्रेस की ओर से अपना मैनिफेस्टो जारी करने के एक दिन बाद राजस्थान के जयपुर में रैली की गई थी।

5379487