दिल वालों की दिल्ली घूमनी है तो घूमें ये खास 5 जगह
अगर आप ऐतिहासिक जगहों घूमने के शौकीन हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी खास जगह बताएंगे जहां जाकर आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

दिल्ली का अपना एक अनोखा इतिहास रहा है। दिल्ली कई ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है। वहीं दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतें यहा के लोगों बाहर से आने वालों का मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। वहीं कई लोग इन जगहों से अनजान हैं। तो इसी बीच आज हम आपके लिए दिल्ली की कुछ खास ऐतिहासिक इमारतों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ जाकर एन्जॉय कर सकते हैं।
अग्रसेन की बावली
यह जगह बाकी जगहों से कुछ अलग है। यह देश की सबसे भयावह जगहों में से एक है। यह बावली लाल बलुए पत्थरों से बनी दीवारों के कारण बेहद सुंदर लगती है। वहीं आप जैसे -जैसे इसकी सीढ़ियों से नीचे उतरते जाते हैं। एक अजीब सी गहरी चुप्पी फैलने लगती और आकाश गायब होने लगता है। यह कनॉट प्लेस के पास स्थित है।
किला राय पिथौरा
यह किला राय पिथौरा के नाम से भी जाना जाता है। यह पृथ्वी राज चौहान द्वारा बनवाया गया था। यह किसी हिंदू राजा द्वारा बनवाया गया दिल्ली का एकमात्र किला है। यह किला महरौली के पास स्थित है।
हौज खास विलेज
दिल्ली के स्मारकों में से एक हौज खास का किला है। जहां किले की खूबसूरती सुबह और शाम के वक्त बहुत ही अच्छी नजर आती है। सूर्योदय और सूर्यास्त के वक्त यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। यहां आप सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक जा सकते हैं।
रजिया-अल-दीन मकबरा
दिल्ली की पहली बहादुर महिला शासक रजिया बेगम सुल्तान का मकबरा दिल्ली में एक रहस्य की तरह है। यह तुर्कमान गेट के पास स्थित है। कहा जाता है कि रजिया सुल्तान को उनके पति अल्तुनिया की सेना ने बगावत कर उन्हें यहीं मार गिराया था। जिसके बाद रजिया को यहीं दफ्न कर दिया गया।
इल्तुतमिश का मकबरा
इल्तुतमिश का मकबरा, कुतुब मीनार कॉम्प्लेक्स में है। यह अपनी सादगी और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। आज भी इस मकबरे की छत नहीं है। ऐसे में अगर आप ऐतिहासिक जगहों के घूमने के शौकीन हैं। तो यहां जाना बेस्ट ऑप्शन है।