बच्चों को बनाकर खिलाएं ओट्स और गेहूं के आटे से बना हेल्दी ''केक'', जानें रेसिपी
ओट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप हेल्दी ओट्स से बना सकती हैं। ओट्स से बनाया गया केक बच्चों को बहुत पसंद आएगा।

X
सुमन अग्रवाल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 April 2018 3:04 PM GMT
ओट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप हेल्दी ओट्स से बना सकती हैं। ओट्स से बनाया गया केक बच्चों को बहुत पसंद आएगा।
वैसे तो ज्यादा केक्स और पेस्ट्री खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है, लेकिन ओट्स से बना केक सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इस केक में ओट्स के अलावा और भी बाकी चीजें सेहत के लिए फायदेमंद है। जानें रेसिपी-
'केक मोल्ड' के लिए सामग्री
- दही: 1/4 कप
- ओट्स: डेढ़ कप
- खजूर की प्यूरी: 1/4 कप या 1 मसला हुआ केला
- शहद: 1 चम्मच
- गेहूं का आटा: आधा कप
- बेकिंग पावडर: 1 छोटा चम्मच
- खाने का सोडा: आधा छोटा चम्मच
- दालचीनी पावडर: आधा छोटा चम्मच
- वनिला एसेंस: कुछ बूंदें
यह भी पढ़ें: डाइट में शामिल करें 'नारियल मिल्क शेक', स्किन होगी गोरी, हेल्दी रहेगा शरीर
ऐसे बनाएं
- मट्ठे या दही में ओट्स को 5 मिनट के लिए भिगो दें।
- इसमें केला या खजूर की प्यूरी, शहद, दालचीनी पावडर और गेहूं का आटा मिलाकर अच्छी तरह मिक्सी में पीस कर कटोरी में निकाल लें।
- बेकिंग पावडर, खाने का सोडा और वनिला एसेंस को हल्के हाथों से फोल्ड करते हुए मिलाएं।
- मोल्ड्स को हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें।
- पेस्ट का एक बड़ा चम्मच हर मोल्ड में डालें।
- पहले से गर्म किए ओवेन में 160 डिग्री सेल्सियस पर 10-12 मिनट तक बेक करें।
- शहद और ओट्स से सजा कर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story