Home Remedies: गर्मी में बार-बार थकान और चक्कर आने की वजह क्या है? जानिए डिहाइड्रेशन से बचने के घरेलू उपाय

Home Remedies: गर्मी का मौसम आते ही लोग थकान, चक्कर आना, कमजोरी और सुस्ती जैसी समस्याओं से परेशान हो जाते हैं। कई बार ऐसा लगता है कि शरीर में बिल्कुल ऊर्जा नहीं बची। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है, तो इसकी सबसे आम वजह है। डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी हो जाना। गर्मी में पसीना अधिक आता है, जिससे शरीर से जरूरी मिनरल्स और पानी निकल जाता है। अगर हम समय रहते शरीर को ये तत्व नहीं देते, तो थकान, सिर दर्द, चक्कर आना और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन आप कुछ आसान घरेलू उपायों से खुद को बचा सकते हैं।
नारियल पानी, शिकंजी और बेल शरबत जैसे प्राकृतिक पेय
डिहाइड्रेशन से निपटने के लिए सबसे जरूरी है शरीर को दोबारा हाइड्रेट करना और इसके लिए प्राकृतिक ड्रिंक्स सबसे असरदार होते हैं।
- नारियल पानी में पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं।
- शिकंजी में नमक और चीनी मिलाकर पीने से शरीर में खोया हुआ नमक और ग्लूकोज वापस आता है।
- बेल का शरबत न केवल ठंडक देता है, बल्कि पेट को भी ठंडा रखता है और एसिडिटी से राहत देता है।
ओआरएस और नमक-चीनी का घोल
अगर आपको ज्यादा कमजोरी या चक्कर की शिकायत हो रही है, तो ओआरएस एक आसान और असरदार उपाय है। मेडिकल स्टोर्स पर मिलने वाले पैकेट्स को पानी में मिलाकर पी सकते हैं। घर पर भी आप एक गिलास पानी में आधा चम्मच नमक और दो चम्मच चीनी मिलाकर एक सादा इलेक्ट्रोलाइट घोल बना सकते हैं। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि थकान और सिर घूमने की समस्या भी काफी हद तक कम करता है।
इसे भी पढ़े: Immunity Boosting: गर्मी में रोग प्रतिरोधक क्षमता रखें बेहतर, 5 घरेलू उपायों से बूस्ट करें इम्यूनिटी
खीरा, तरबूज और ककड़ी
- तरबूज में 90% से अधिक पानी होता है, जो शरीर को ठंडक देता है और हाइड्रेट भी करता है।
- खीरा और ककड़ी पेट को ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।
- इन चीजों को सलाद में या नाश्ते के रूप में शामिल करें, ताकि शरीर को लगातार पानी मिलता रहे।
सुबह-शाम हल्का व्यायाम
गर्मी में बहुत ज्यादा मेहनत वाला व्यायाम करने से शरीर जल्दी थकता है और पसीना अधिक निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए व्यायाम सिर्फ सुबह या शाम के समय, जब मौसम थोड़ा हल्का ठंडा, तभी करें। हल्की स्ट्रेचिंग, योग या वॉक से न सिर्फ शरीर एक्टिव रहता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।
(Disclaimer): गर्मी में थकान और चक्कर आना एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सिर्फ एसी या कूलर नहीं, बल्कि सही खानपान और घरेलू उपायों का भी बड़ा रोल होता है। हालांकि अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की दिक्कत है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।