Logo
election banner
Fruits for Diabetes: डायबिटीज के मरीज शुगर बढ़ने के डर से मीठे फल नहीं खाते है। तरबूज इसमें अपवाद है, इसे खाने से शुगर पेशेंट्स को फायदा होता है।

Fruits for Diabetes: डायबिटीज मरीजों को हर वक्त शुगर का लेवल मेंटेन करने की चिंता रहती है। यही वजह है कि वे मीठी चीजें सोच समझकर खाते हैं। कई फ्रूट्स जो सामान्य तौर पर बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से शुगर के मरीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। कई डायबिटीज के मरीज तरबूज को भी शुगर बढ़ने के डर से नहीं खाते हैं और इस फल को लेकर यहीं गलती कर बैठते हैं। 

गर्मी के दिनों में तरबूज का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसमें 90 प्रतिशत तक पानी होता है। मिठास से भरे इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है, जिससे शुगर पेशेंट्स अगर इसे खाते हैं तो उनका शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। आइए जानते हैं तरबूज खाने के फायदे। 

तरबूज खाने के फायदे

डाइजेशन - बॉडी हाइड्रेटेड रखने वाला तरबूज फाइबर से भरपूर है। इसका सेवन पेट से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। पेट फूलना, गैस जैसी समस्याओं में भी तरबूज राहत दिलाता है। 

इसे भी पढ़ें: Potato Chips Side Effects: चटकारे लेकर खाते हैं आलू के चिप्स, 5 गंभीर समस्याओं का बढ़ सकता है खतरा

हार्ट हेल्थ - तरबूज के अंदर कई एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें लाइकोपीन और साइट्रलाइन भी पाया जाता है जो कि ब्लड प्रेशर को काबू में रखता है जिससे कार्डियोवस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। 

स्किन केयर - तरबूज में 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है, इसके चलते ये स्किन का मॉइश्चर बनाए रखने का काम करता है। तरबूज में विटामिन सी भी होता है जो स्किन को हेल्दी बनाता है। 

इसे भी पढ़ें: Enlarged Prostate: प्रोस्टेट बढ़ने से आती है बार-बार यूरिन, 5 लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट, पुरुषों की है गंभीर समस्या

मसल्स रिकवरी - तरबूज गुणों से भरपूर फल है और इसके पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। तरबूज में अमीनो एसिड भी होता है जो कि मसल्स पैन को कम करता है और उनकी रिकवरी में भी मददगार होता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)
 

5379487