Logo
election banner
Foot Odor in Summer: गर्मी में घंटों तक जूते-सैंडिल पहनने की वजह से कई लोगों के पैरों से स्मैल आने लगती है। इसे कुछ आसान तरीकों से दूर किया जा सकता है।

Foot Odor in Summer: गर्मी के दिनों में कई लोगों के पैरों से बेहद खराब स्मैल आती है। घंटों तक जूते या सैंडिल पहने रहने की वजह से ऐसा होता है। पैरों से गंदी बदबू लोगों के बीच शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। समर में हाइजीन का अगर ठीक से ख्याल नहीं रखा जाए तो ये समस्या और भी बढ़ सकती है। लगातार जूते-मोजे पहने रहने से पैरों में पसीना आने लगता है जो नमी का कारण बनता है और इसमें बैक्टीरिया पनप जाते हैं। 

जूते उतारने के बाद आप भी अगर पैरों से आने वाली गंदी बदबू को महसूस कर रहे हैं तो कुछ आसान तरीके अपनाएं। इनकी मदद से पैरों से आने वाली स्मैक को बहुत हद तक रोका जा सकता है। 

4 टिप्स आएंगे बेहद काम 

खुले फुटवियर - आप अगर पैरों में स्मैल की समस्या से परेशान हैं तो गर्मी में जूते के बजाय खुले फुटवियर को प्रैफर करें। इससे पैरों में पसीना आने की परेशानी कम हो जाएगी। पसीना न आने पर बैक्टीरिया नहीं पनप पाएंगे और पैरों और जूतों-मोजों से स्मैल आनी बंद हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Watermelon Buying Tips: तरबूज मीठा है या नहीं? 5 तरीकों से करें पहचान, खरीदने में कभी नहीं करेंगे चूक

मोजे बदलें - जिन लोगों के पैरों में खूब पसीना आता है उन्हें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि नियमित मोजे बदले जाएं। कई लोग एक ही मोजे कई दिनों तक पहने रहते हैं, जिससे मोजों में नमी बनी रहती है और बैक्टीरिया पनप जाते हैं। ये बैक्टीरिया बदबू की वजह बनते हैं। रोजाना मोजे बदलने से ये समस्या खत्म हो जाएगी। 

हाइजीन का ख्याल रखें - पैरों की हाइजीन का ख्याल सभी के लिए रखना जरूरी है। ऑफिस से या बाहर से आने के बाद पैरों को पानी और साबुन से जरूर साफ करें। इसके बाद पैरों को ठीक ढंग से पोछें। इस बात का ख्याल रखें कि उंगलियों की बीच की जगह पर नमी न रह जाए। पैरों के नाखून नियमित काटें। पैरों की हाइजीन मेंटेन रखने से स्मैल बहुत हद तक कम हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Tips And Tricks: तेज धूप उड़ा सकती है नए कपड़ों का रंग, गर्मी में 3 बातों का रखें ध्यान, क्लॉथ की चमक रहेगी बरकरार

एंटी फंगल पाउडर - कई लोगों को घंटो तक जूते मोजे पहनने से फंगल इंफेक्शन होने लगता है। इसके लिए एंटी फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें। मोजे पहनने से पहले एंटी फंगल पाउडर डालें, जिससे पैरों में बैक्टीरिया नहीं पनप सकेंगे और हाइजीन बनी रहेगी। 

5379487