Logo
election banner
Skin Care Tips:बदलते मौसम का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में हमें हर मौसम अपनी त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसलिए अपनी बेजान खूबसूरती को बरकार रखने के लिए आप इस टिप्स को पॉलो कर सकते हैं।

Skin Care Tips: सर्दियों धीरे-धीरे खत्म हो रही है और गर्मियां जल्द ही दस्तक देने वाली है। ऐसे में मौसम में कई तरह के बदलाव देखा है। वहीं इस बदलते मौसम के दौरान अपनी स्किन का बेहद खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। इसलिए बदलते मौसम में त्वचा की नमी और खूबसूरती बनाए रखने के लिए कुछ खास टिप्स की जरूरत है। 

ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहे है और आप इस टिप्स को फॉलों करके अपने स्किन को खूबसूरत बना सकते है तो आइए जानते है इसके बारे में...

स्कीन की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

  • शहद
  • खीरा
  • एलोवेरा जेल

शहद के फ़ायदे
शहद चेहरे के रोमछिद्रों को खत्म करने में काफी मददगार साबित होता है। 
चेहरे की त्वचा को मुलायम बनाए रखने में शहद बहुत मददगार होता है।
इसके अलावा यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।

खीरे के फायदे

  • खीरे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व चेहरे के रोमछिद्रों को गहराई से साफ करते हैं।
  • खीरे के खनिज और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर रोमछिद्रों के आकार को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

ऐसे बनाएं फेस पैक

  • इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच शहद डालें. इसके बाद इसमें एक खीरे को पीसकर डाल दीजिए।
    इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और इसे नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें।
    स्क्रब से नाक पर करीब 5 मिनट तक मसाज करें।
  • आप चाहें तो मसाज की जगह इसे चेहरे पर लगा कर छोड़ भी सकते हैं। इसे साबुन और पानी से साफ करें। इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नुस्खे को लगातार आजमाने से चेहरा ठीक से हाइड्रेटेड रहेगा।

(नोट:  यहां दिए गए किसी भी घरेलु उपाय को अजमाने से पहले एक्सपर्ट की जानकारी जरूर लें। उसके बाद इस टिप्स को फॉलो करें)

5379487