haribhoomi hindi news
Idli Fry Recipe: बची हुई इडली से आप टेस्टी फ्राइड इडली तैयार कर सकते हैं। ये टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होती है।

Idli Fry Recipe: अक्सर घर में इडली बच जाती है और लोग समझ नहीं पाते कि उसका क्या किया जाए। लेकिन अगर थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाई जाए, तो वही बची हुई इडली एक नए और बेहद स्वादिष्ट स्नैक में बदल सकती है। फ्राइड इडली एक ऐसा ही झटपट बनने वाला डिश है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।

फ्राइड इडली खासकर बच्चों के लिए एक बेहतरीन स्नैक ऑप्शन है, क्योंकि यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है। साथ ही इसमें आप अपनी पसंद के मसाले और सब्जियां डालकर इसे और भी हेल्दी और टेस्टी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

फ्राइड इडली बनाने के लिए सामग्री

  • इडली - 6-8 (कटी हुई)
  • तेल - 2 टेबलस्पून
  • राई (सरसों के दाने) - 1 टीस्पून
  • करी पत्ते - 8-10
  • हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी)
  • प्याज - 1 (बारीक कटा)
  • शिमला मिर्च - 1/2 कप (कटी हुई)
  • हल्दी - 1/4 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • चाट मसाला - 1/2 टीस्पून
  • हरा धनिया - सजाने के लिए

फ्राइड इडली बनाने का तरीका

फ्राइड इडली तैयार करने के लिए सबसे पहले बची हुई इडली को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें। ध्यान रखें कि इडली ज्यादा नरम न हो, वरना तलते समय टूट सकती है। हल्की सख्त इडली इस रेसिपी के लिए परफेक्ट रहती है।

एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे तो करी पत्ते और हरी मिर्च डालें। इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें, ताकि स्वाद अच्छा आए।

अब इसमें शिमला मिर्च डालें और 2-3 मिनट तक हल्का क्रंची रहने तक पकाएं। इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें, जिससे मसाले अच्छी तरह से पक जाएं।

अब कटी हुई इडली को कड़ाही में डालें और हल्के हाथों से चलाएं ताकि मसाले अच्छी तरह कोट हो जाएं। 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर इडली को क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। आखिर में चाट मसाला छिड़कें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Guava Leaves: दांतों और मसूड़ों के लिए रामबाण औषधि हैं ये हरे पत्ते! 6 फायदे ओरल हेल्थ रखते हैं दुरुस्त

Psyllium Husk: पेट से लेकर दिल तक फिट रखेगी ईसबगोल की भूसी! जानिए 6 बड़े फायदे और सही खाने का तरीका

Onion Tomato Uttapam: नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगा टमाटर-प्याज उत्तपम, मिनटों में बनाएं साउथ इंडियन डिश

7