Mango Side Effects: गर्मी का मौसम आते ही आम की मिठास हर किसी को अपनी ओर खींचती है। “फलों का राजा” कहे जाने वाला आम स्वाद के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए आम खाना फायदेमंद नहीं होता?
कुछ खास हेल्थ कंडीशन्स में आम का सेवन फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप भी बिना सोचे-समझे आम खा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। आइए जानते हैं किन 5 स्थितियों में आम से दूरी बनाना बेहतर होता है।
इन हेल्थ कंडीशन में न खाएं आम
डायबिटीज के मरीज
आम में नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों को आम का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाना चाहिए।
वजन बढ़ने की समस्या
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो ज्यादा आम खाना आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है। इसमें कैलोरी और शुगर दोनों अधिक होते हैं, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।
स्किन एलर्जी या पिंपल्स
कुछ लोगों को आम खाने से स्किन पर एलर्जी, खुजली या पिंपल्स की समस्या हो सकती है। आम की तासीर गर्म मानी जाती है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती है।
Bhindi Masala: डिनर का मज़ा दोगुना कर देगी भिंडी मसाला, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट डिश
Gulmohar Plantation: होम गार्डन को स्पेशल लुक देगा गुलमोहर प्लांट, इस तरह लगाकर करें देखभाल
मोबाइल से दूरी है ज़रूरी: बच्चों के ज्यादा स्क्रीन टाइम से शुरू हो सकती हैं ये 5 परेशानियां
Lemon Storage Tips: गर्मी में भी नींबू हफ्तेभर तक रहेगा फ्रेश और रसीला! इन तरीकों से करें स्टोर
पेट से जुड़ी दिक्कतें
अधिक मात्रा में आम खाने से गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है, उन्हें आम का सेवन सीमित रखना चाहिए।
गले और मुंह में जलन की समस्या
कई लोगों को आम खाने के बाद गले में खराश या मुंह में छाले की समस्या हो जाती है। ऐसा आम में मौजूद कुछ तत्वों की वजह से हो सकता है, जो संवेदनशील लोगों को प्रभावित करते हैं।
कैसे खाएं आम?
अगर आप आम के शौकीन हैं, तो इसे सही तरीके से खाना जरूरी है। आम को खाने से पहले कुछ देर पानी में भिगोकर रखें, इससे इसकी गर्म तासीर थोड़ी कम हो जाती है। साथ ही, संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।