Logo
election banner
Radish Eating Tips: सर्दियों के मौसम में आने वाली मूली पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है।

Radish Eating Tips: सर्दियों में आने वाली मूली गुणों की खान है। इसका सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मूली में मौजूद पोषक तत्व कई बीमारियों में लाभदायक होते हैं। खासतौर पर पेट संबंधी समस्याओं में मूली खाना काफी लाभदायक होता है। मूली की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में ये सवाल मन में उठना लाजिमी है कि आखिरी मूली खाने का सही समय क्या है? इसके साथ ही मूली को किन चीजों के साथ खाने से ये नुकसान पहुंचा सकती है। आपके मन में उठे इन सवालों का जवाब जानते हैं..

क्या है मूली खाने का सही समय
आयुर्वेद के मुताबिक मूली का सेवन उस वक्त तक ही किया जाना चाहिए जब तक कि सूर्यास्त न हो। इसमें भी सुबह का समय मूली खाने के लिए सबसे अच्छा होता है। सर्दी हो या गर्मी सुबह खायी मूली शरीर को काफी लाभ पहुंचाती है। मूली फाइबर रिच होती है जो कि पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। 

4 चीजों के साथ कभी न खाएं मूली

मूली और दूध - मूली और दूध को साथ खाने की आयुर्वेद में मनाही की गई है। दरअसल, इन दोनों ही चीजों की तासीर एकदम अलग है। ये दोनों अगर एक साथ खाएं तो शरीर में एसिड रिफलक्स बनने लगते हैं जो कि हाई एसिडिटी पैदा करते हैं। 

मूली और संतरा - मूली के साथ संतरा भी नहीं खाना चाहिए। ये दोनों फूड कॉम्बिनेशन शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इन्हें खाने से पेट की परतों को नुकसान पहुंच सकता है और ये बीमारी का कारण बन सकते हैं। 

मूली और चाय - बहुत से लोग मूली खाने के बाद चाय पी लेते हैं, ये स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा करने पर पेट में एसिड बनने लगता है और ये पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। इससे मूली फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। 

मूली और दही - आपने बहुत से लोगों को दही के साथ मूली खाते देखा होगा। लेकिन ऐसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन पेट की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

मूली खाने का सही तरीका
मूली में मौजूद पोषक तत्व डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। इसे खाने का सही तरीका है कि मूली को नींबू और काला नमक डालकर खाया जाए। ये तीनों ही चीजें एक ही प्रकृति की होने की वजह से शरीर के लिए बेहद लाभकारी हो जाती हैं और इससे डाइजेशन सिस्टम को गति मिलती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

5379487