A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Puffy Eyes: सुबह सोकर उठते ही कई लोगों की आंखों के आसपास सूजन सी महसूस होती है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ज्यादा देर तक सोना, ड्रिंक की वजह से अक्सर ऐसा होता है। लेकिन हमेशा आपकी आंखों के आसपास सूजन दिखाई दे तो फिर ये कुछ बीमारियों के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। इस परेशानी को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।
आपकी लाइफस्टाइल ठीक है और खान-पान भी बेहतर है, बावजूद इसके आंखों पर सुबह उठने के बाद सूजन दिखाई देती है तो अपना हेल्थ चेकअप जरूर कराएं। 5 गंभीर बीमारियों की वजह से आंखों के आसपास सूजन आ सकती है।
4 बीमारियों से आंखों की सूजन का नाता
टाइप 2 डायबिटीज - शरीर में अगर ब्लड शुगर लेवल स्पाइक हो रहा है तो इसके चलते आंखों के नीचे सूजन आने लगती है। सुबह उठने के दौरान अक्सर अगर आंखें सूजी महसूस होती है तो अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक कराएं।
इसे भी पढ़ें: Summer Tips: डायबिटीज मरीजों के लिए गर्मी न बन जाए मुसीबत, 5 बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगी शुगर, रहेंगे हेल्दी
फैटी लिवर - फैटी लिवर और डायबिटीज की बीमारी इन दोनों का चोली दामन सा साथ माना जाता है। हाई ब्लड शुगर होने पर ये लिवर के चारों ओर फैट को जमा होने देता है। इस वजह से आंखों के आसपास सूजन आ सकती है।
किडनी प्रॉब्लम - जब ब्लड में शुगर का लेवल हाई होने लगता है तो इसका असर सीधा किडनी पर पड़ता है। अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने के लिए किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। किडनी में प्रॉब्लम होने का शुरुआती एक लक्षण आंखों के आसपास सूजन होना भी है।
इसे भी पढ़ें: Crack Heel Home Remedies: फटी एड़ियों की वजह से ज़मीन पर नहीं रख पा रहे पैर, 4 घरेलू नुस्खे दूर करेंगे परेशानी
कोलेजन की कमी - आंखों के आसपास सूजन होना, काले घेरे स्किन में कोलेजन की कमी की वजह से भी हो सकता है। कोलेजन की कमी होना और किडनी, फैटी लिवर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का सीधा जुड़ाव है। कोलेजन की कमी आंखों के आसपास के सूजन की एक वजह है लेकिन इसका इससे सीधा संबंध नहीं है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।)
