Logo
election banner
Obesity Side Effects: मोटापा शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इसकी वजह से शरीर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है।

Obesity Side Effects: मोटापा शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। बहुत से लोगों को लगता है कि मोटापा शरीर को बेडौल बना देता है, लेकिन ये समस्या इससे कहीं ज्यादा है। शरीर पर चढ़ी ढेर सारी चर्बी कई बड़ी बीमारियों के आने का रास्ता खोल सकती है। मोटापा शरीर के लगभग सभी अंगों को नुकसान पहुंचाता है। 

मोटापा बढ़ने के साथ ही शरीर की क्रियाशीलता में भी कमी आती है। healthgennie.com के मुताबिक बॉडी में जरूरत से ज्यादा कैलोरी होने के चलते ये फैट में तब्दील होती है और बड़ी बीमारियों के होने की वजह बन जाती है। 

5 बीमारियों की वजह है फैट

कोलेस्ट्रॉल - मोटापा बढ़ने से शरीर में फैट की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है जिसका असर पूरे शरीर पर होता है। ज्यादा वसा दिल की धमनियों में जमने लगती है और ये बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देती है, इससे हार्ट डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। मोटापा हार्ट अटैक की वजह भी बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Amla Juice: रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, 7 बड़ी बीमारियों से मिलेगी राहत, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

डायबिटीज - डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। अगर सही खान-पान और जीवनशैली को अपनाया न जाए तो ये घातक बीमारी घर कर लेती है। शरीर में बढ़ा फैट इस बीमारी की बड़ी वजह बन जाता है और इसे बेकाबू कर देता है। ब्लड शुगर कंट्रोल न होने पर गंभीर समस्याएं पैदा होने लगती हैं। 

हाई बीपी - डायबिटीज के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी मोटापा जिम्मेदार होता है। शरीर में जब एक्स्ट्रा फैट आ जाता है तो वह नसों में जमने लगता है। इसके चलते हार्ट को पूरे शरीर में रक्त पहुंचाने के लिए ज्यादा ताकत से पंपिंग करनी पड़ती है। इसके चलते नसों में ब्लड का प्रेशर बढ़ता है। ऐसे में हाई बीपी की शिकायत होने लगती है। 

इसे भी पढ़ें: Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए खाएं 2 फलों की पत्तियां, ब्लड प्रेशर भी होगा कंट्रोल, हैरान करने वाले हैं फायदे

लिवर डिजीज - शरीर में जब फैट की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है तो ये लिवर फंक्शनिंग को भी प्रभावित करती है। इसके चलते भोजन ठीक ढंग से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है और धीरे-धीरे पाचन तंत्र प्रभावित होने लगता है। फैटी लिवर भी मोटापे की वजह से होने वाली एक समस्या हो सकती है। 

मेंटल हेल्थ - मोटापा सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को ही प्रभावित करता हो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मोटापा मेंट्ल हेल्थ को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इसके चलते अवसाद, चिंता और अन्य मानसिक विकार पैदा हो सकते हैं। 

5379487