A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Nutmeg Health Benefits: बहुत से लोगों को गैस और बदहजमी की समस्या बनी रहती है। ठीक से नींद न आने की परेशानी भी काफी कॉमन है। आप भी अगर इस दिक्कत का अक्सर सामना करते हैं तो जायफल इसे दूर करने में मददगार हो सकता है। बच्चों को पेटदर्द या गैस होने पर बड़े-बुजुर्गों को जायफल देते तो कई बार देखा होगा, बड़ों के लिए भी जायफल उतना ही प्रभावशाली है। रात में दूध के साथ अगर जायफल पाउडर का सेवन किया जाए तो ये सेहत को बड़े फायदे पहुंचा सकता है।
रोज रात में दूध पीना काफी हेल्दी होता है। आप भी रोजाना रात में सोने से पहले दूध पीते हैं तो अब से इसमें एक चुटकी जायफल भी मिला लें। ये आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी हो सकता है।
दूध के साथ जायफल के फायदे
गैस-अपच से राहत - बेतरतीब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से अपच, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। दूध में मिलाकर जायफल पीने से आपके डाइजेशन में सुधार हो सकता है। जिन्हें दूध से दिक्कत है वे एक चुटकी जायफल रात में सोने से पहले सीधे पिएं तो भी उन्हें इसका लाभ मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: Diabetes Burnout: क्या है डायबिटीज बर्न आउट? शुगर के मरीजों के लिए जानना है ज़रूरी, पढ़ें डिटेल
स्किन, हेयर - त्वचा और बालों के लिए भी जायफल काफी फायदेमंद होता है। जायफल वाला दूध नियमित पीने से त्वचा में जलन, रिंकल, एक्ने जैसी परेशानियों से राहत पायी जा सकती है। बालों को मजबूत बनाने में भी जायफल मदद करता है।
नींद न आना - जायफल में मौजूद कंपाउंड दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। रात मे एक गिलास दूध में एक चुटकी जायफल मिलाकर पिएं, इससे स्ट्रेस दूर भागेगा और बेहतर नींद आने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: Heart Health: हाई कोलेस्ट्रॉल घटाकर रेंज में ले आएंगी 3 चीजें, उबालकर खाएंगे तो धमनियों से बाहर हो जाएगा फैट
संक्रमण से बचाव - जायफल का सेवन इम्यून सिस्टम सुधारता है और मौसमी संक्रमण जैसे सर्दी, जुकाम से लड़ने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ मसल्स और ज्वाइंट पैन में भी राहत दिलाती हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
