Logo
election banner
Mouth Ulcer Home Remedies: मुंह में छाले होना काफी दर्द भरा होता है। इस परेशानी में कुछ घरेलू उपाय आराम दिला सकते हैं।

Mouth Ulcer Home Remedies: मुंह में छाले होना एक बड़ी परेशानी होता है। माउथ अल्सर होने के बाद खाना-पीना तक दुश्वार हो जाता है। कई लोगों को अक्सर मुंह में छाले होने की समस्या बनी रहती है। पेट की गर्मी बढ़ जाने पर मुंह में छाले हो जाते हैं। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि पीड़ित के लिए पानी पीना तक मुश्किल हो जाता है। 

तली भुनी चीजें ज्यादा खाना, मेडिकेशन या खराब लाइफस्टाइल छाले होने की बड़ी वजह होती है। मुंह के छाले ठीक करने में कुछ घरेलू नुस्खे कारगर हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

6 घरेलू नुस्खे हो सकते हैं असरदार

नमक का पानी: नमक का घरेलू उपाय मुंह के छालों में आराम दिलाता है। इस नुस्खे के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 3-4 बार कुल्ला करें। यह छालों को सुखाने और दर्द को कम करने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: Yogasana For Constipation: पुरानी कब्ज से परेशान हैं? 4 योगासन करेंगे कमाल, आंतों की हो जाएगी सफाई

हल्दी: हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो छालों को ठीक करने में मदद करते हैं। थोड़ी हल्दी को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे छालों पर लगाएं। आप हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं।

नारियल का तेल: नारियल का तेल एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। छालों को ठीक करने और दर्द को कम करने में नारियल का तेल मदद करता है। थोड़ा नारियल का तेल अपनी उंगली पर लें और इसे छालों पर लगाएं। इसका जल्द ही असर दिखाई देगा।

एलोवेरा: छाले होने की परेशानी में एलोवेरा काफी असरदार नुस्खा होता है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो छालों को ठीक करने में मदद करते हैं। एलोवेरा के पत्ते का गूदा निकालकर इसे छालों पर लगाएं। छाले ठीक हो जाएंगे।

दही: दही पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स छालों को ठीक करने में मदद करते हैं। दही खाने से पेट की गर्मी शांत होती है, जिससे धीरे-धीरे छाले खत्म होने लगते हैं। थोड़ा दही खाएं या इसे छालों पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें: Methi Dana: फायदेमंद समझकर ज्यादा तो नहीं खाते मेथी दाना, उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान, सेहत बिगड़ने का खतरा

मुलेठी: खांसी होने पर मुलेठी चूसने का कहा जाता है। मुलेठी छालों के लिए भी बेहतरीन होम रेमेडी है। मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो छालों को ठीक करने में मदद करते हैं। मुलेठी की जड़ को पानी में उबालकर इसका पानी पिएं, इससे लाभ मिलेगा।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

5379487