Logo
Matcha Green Tea Smoothie Recipe: माया ग्रीन टी एक तरह की जापानी चाय है। इससे बनने वाली स्मूदी फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करती है और वजन घटाती है।

Matcha Green Tea Smoothie Recipe: आप अगर बढ़ते वजन से परेशान हैं तो डाइट में माचा ग्रीन टी स्मूदी को शामिल कर सकते हैं। माचा टी एक तरह की जापानी चाय होती है जो कि एक पाउडर से तैयार होने वाली ग्रीन टी है। इसका इस्तेमाल जापान की ट्रेडिशनल टी सेरेमनी में किया जाता है। माचा टी में पॉलफिनॉल एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कि फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और वजन कम करने में भी मददगार होता है। माचा ग्रीन टी की स्मूदी बनाना भी काफी आसान है, जिसे आप आसानी से डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

वजन बढ़ने के बाद शरीर कई तरह की बीमारियों से घिरने लगता है। डायबिटीज, बीपी, थायराइड जैसी समस्याएं लाइफस्टाइल से जुड़ी ही हैं। ऐसे में माचा ग्रीन टी स्मूदी आपको फिट रखने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। 

इसे भी पढ़ें: Vegetable Soup: इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए वेजिटेबल सूप, बदलते मौसम का नहीं होगा असर, सीखें बनाने का तरीका

माचा ग्रीन टी स्मूदी के लिए सामग्री
दही - 1/2 कप
शहद - 2 टेबलस्पून
ग्रेड माचा - 1 टी स्पून
आइस क्यूब्स - 1/2 कप

माचा ग्रीन टी स्मूदी बनाने का तरीका
माचा ग्रीन टी स्मूदी बनाना काफी सरल है और इससे अपने दिन की हेल्दी शुरुआत की जा सकती है। ब्रेकफास्ट के बदले या उसके साथ ही माचा ग्रीन टी स्मूदी को लिया जा सकता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आधा कप ताजा दही लें। ध्यान रखें कि दही में खटास न हो। इसके बाद दही को ब्लेंडर में ट्रांसफर करें। 

इसे भी पढ़ें: Fennel Seeds Water Benefits: रोज पिएं एक गिलास सौंफ का पानी, मोटापा दूर भाग जाएगा, इम्यूनिटी होगी स्ट्रॉन्ग

इसके बाद ब्लेंडर में 2 बड़े चम्मच शहद डालें। अगर शहद उपलब्ध नहीं हो तो उसकी जगह चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर ग्रेच माचा पाउडर और आइस क्यूब्स को भी ब्लेंडर में ट्रांसफर करें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। मिश्रण स्मूद होने के बाद उन्हें गिलास में निकाल लें। टेस्टी और हेल्दी माचा ग्रीन टी स्मूदी बनकर तैयार है। 

5379487