Lohri 2025: लोहड़ी पर लगाएं गिद्दा का तड़का! बॉलीवुड के इन हिट गानों से थिरकने लगेंगे कदम, मजा हो जाएगा डबल   

Lohri 2025: Add a Gidda Twist! Double the Fun with These Bollywood Hits
X
Lohri 2025: लोहड़ी पर लगाएं गिद्दा का तड़का! बॉलीवुड के इन हिट गानों से मजा हो जाएगा डबल।
Lohri 2025: देशभर में लोहड़ी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर नाचने-गाने का अपना ही मजा है।

Lohri 2025: देशभर में लोहड़ी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी का त्यौहार खुशी, समृद्धि और नए शुरुआत का प्रतीक होता है। इस दिन परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर नाचने-गाने का अपना ही मजा है। बॉलीवुड गाने इस मौके को और भी रंगीन और उत्साहपूर्ण बना सकते हैं। तो आइए, लोहड़ी की धूमधाम में शामिल होने के लिए कुछ बेहतरीन बॉलीवुड गानों की लिस्ट देखें, जो इस जश्न को और भी मजेदार बना देंगे:

1. गल्ला गुड़िया (Gallan Goodiyaan) (फिल्म: दिलधड़कने दो)
पंजाबी भंगड़ा ट्रैक की झलक, इस गाने में पूरी है। लोहड़ी की रात इसे अपनी प्ले-लिस्ट में जरूर डालें। इस गाने को सुनकर कोई भी डांस किए बना नहीं रह सकता है। इसे सुनने के बाद सब एक साथ- एक सुर में कहेंगे चल तू भी गिद्दा पा लें।

2. लाल घाघरा ( फिल्म- गुड न्यूज)
इस गाने की झूमती धुन और लय लोहड़ी के त्योहार के लिए एकदम परफेक्ट है। यह गाना हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगा। अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस गाने जरूर डांस करें। इससे पूरे माहौल का रंग ही बजल जाएगा।

3. लो आ गई लोहड़ी वे (फिल्म: वीर-जारा)
यह गाना लोहड़ी के लिए एकदम बेहतरीन है। इसमें पंजाबी स्टाइल के साथ बॉलिवुड तड़का देखने को मिलता है, जिससे लोहड़ी की मस्ती और महफिल रंगीन हो जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story