Karwa Chauth Mehndi Design: हाथों पर लगाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें लेटेस्ट डिजाइन

karwa chauth mehndi designs
X
karwa chauth mehndi designs
Karwa Chauth 2024 Mehndi Designs: करवा चौथ पर महिलाओं के लिए मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। इस करवा चौथ आप इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स को अपने हाथों पर सजाएं।

Karwa Chauth Mehndi: पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस पर्व पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, साज-शृंगार करती हैं और रात को चंद्र देव के दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं।

इस पर्व पर महिलाओं के शृंगार का बड़ा महत्व होता है। हिन्दू धर्म में सुहागन महिलाओं का शृंगार करना बहुत शुभ माना जाता है और करवा चौथ पर भी महिलाएं दुल्हन की तरह अपना सोलह शृंगार करती हैं। साज-सज्जा में कपड़ों, सोने-चांदी के आभूषण पहनने से लेकर मेहंदी लगाने का भी रिवाज होता है। करवा चौथ पर हर महिला अपने हाथों में मेहंदी लगाना बहुत पसंद करती हैं।

देखें ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
ऐसे में अच्छी मेहंदी की डिजाइन्स हाथों की शोभा और बढ़ा देते हैं। इस करवा चौथ आपको कुछ नई और हटके मेहंदी डिजाइन अपने हाथों में लगानी है तो यहां हम आपको ट्रेंडी डिजाइन बता रहे हैं।

karwa chauth mehndi

इस तरह की करवा चौथ थीम वाली मेहंदी डिजाइन हाथों में रचा सकते हैं जो दिखने बहुत यूनीक और ट्रेंडी लगती हैं।

Full hand mehndi

फुल हैंड मेंहदी डेजाइन हमेशा ट्रेंड में रहती है। करवा चौथ पर आप इस तरह पूरे हाथों को मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन से सजा सकती हैं।

full hand mehndi 2024

फुल हैंड मेहंदी में आप ये वाली डिजाइन भी लगा सकती हैं। ये बेसिक डिजाइन स्टाइल है जिसे आसनी से बनाया जा सकता है।

peacock mehndi designs

पीकॉक स्टाइल यानी मोर वाली डिजाइन मेहंदी भी पसंद की जाती हैं। हाथों पर मोर की आकृति बनाकर उसमें खूबसूरती से मेहंदी की पतली डिजाइन्स भरी जाती हैं।

lotus jhoomar mehndi design

कमल के फूल और झूमर डिजाइन आपके हाथों पर यूनीक दिखेगी।

round mehndi design

अगर बहुत ज्यादा मेहंदी लगाने का मन नहीं है तो मिनिमल राउंड शेप की मेंहदी भी अच्छआ ऑप्शन है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story