Fashion Tips: मीडियम स्किन टोन वाली महिलाओं पर कौन-से रंग की साड़ी जचेंगी? यहां जानें परफेक्ट कलर ऑप्शन

saree for medium to dusky skin tone
X
saree for medium to dusky skin tone
Saree Colours for Medium Skin Tone: भारतीय महिलाओं की खूबसूरती साड़ी में निखर कर दिखती है। अगर आपकी स्किन टोन मीडियम है तो अपने स्किन टोन के मुताबिक साड़ी सेलेक्ट करें। यहां जानें कौन-से रंग आप पर दिखेंगे परफेक्ट।

Saree Colours for Medium Skin Tone: साड़ी महिलाओं का ऐसा खूबसूरत आउटफिट है, जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाता। मौका चाहे कोई भी हो, साड़ी एक ऐसा पहनावा है, जिसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर आम महिलाओं तक हर किसी को पहनना पसंद होता है।

सबसे बड़ी बात है कि साड़ी हर उम्र की महिलाओं और हर बॉडी टाइप पर सूट करती है। लेकिन ध्यान दिया जाए तो कुछ खास रंग की साड़ी, किसी पर्टिकुलर स्किन टोन वाली महिला पर ज्यादा फबती है। साड़ी को अगर स्किन टोन के हिसाब से पहना जाए तो यह और भी खूबसूरत लगती हैं। सामान्यतया भारतीयों का रंग गेहुंआ यानी मीडियम स्किन टोन का होता है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं, मीडियम स्किन टोन वाली महिलाओं पर किस कलर की साड़ी ज्यादा सूट करती हैं।

मस्टर्ड यलो कलर

vidya balan

मीडियम स्किन टोन वाली महिलाओं पर मस्टर्ड यलो कलर की साड़ी बहुत जंचती है। ये रंग पीले रंग का एक अलग शेड होता है। मस्टर्ड यलो साड़ी के साथ आप कॉन्ट्रास्ट करके ब्लैक ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप साड़ी के बॉर्डर के कलर के हिसाब से भी अपने ब्लाउज का चुनाव कर सकती हैं। इससे साड़ी का लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगा।

सी ग्रीन या लाइट ग्रीन

alia bhatt

मीडियम स्किन टोन की महिलाओं के लिए सी ग्रीन या लाइट ग्रीन कलर भी अच्छा ऑप्शन है। यह रंग अपने आपमें पॉजिटिव वाइब्स लिए होता है। सी ग्रीन कलर की साड़ी आप ऑफिस वियर के तौर पर सहजता से पहन सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप किसी मैचिंग कलर का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस रंग की साड़ी पहनने पर अपने बालों को खुला रखें। इससे आपकी पर्सनालिटी खूबसूरत नजर आएगी।

रेड कलर साड़ी

Shilpa Shetty

मीडियम स्किन टोन वाली महिलाएं रेड कलर की साड़ी भी पहन सकती हैं। मार्केट में लाल रंग साड़ी आपको हर फैब्रिक और डिजाइन में मिल सकती हैं। अगर आप एलिगेंट लुक चाहती हैं तो हैवी ज्वेलरी के साथ इसे कैरी करें। इस कलर की साड़ी के साथ आपका ट्रेडिशनल लुक हर किसी को अट्रैक्ट करेगा।

ब्लू कलर साड़ी

Deepika Padukone

मीडियम स्किन टोन वाली महिलाएं ब्लू कलर की साड़ी भी वियर कर सकती हैं। मीडियम स्किन टोन पर इस रंग की साड़ी काफी अच्छी लगती हैं। चाहें तो प्लेन या फिर बॉर्डर वाली नीले रंग की साड़ी का चुनाव करें। इसे आप मैचिंग ब्लाउज या फिर सिल्वर या गोल्डन बॉर्डर डिजाइन से मिलते जुलते ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो इसके साथ मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी करें। इसमें आप फैशनेबल और स्टाइलिश नजर आएंगी।

(ये सुझाव फैशन डिजाइनर मीनाक्षी खंडेलवाल से बातचीत पर आधारित हैं)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story