Logo
election banner
Lachha Paratha Recipe: लच्छा पराठा बनाना बहुत ही आसान है। वहीं इसे बनाने में बहुत वक्त भी नहीं लगता है। यदि आप घर आए मेहमानों को लच्छा पराठा बनाकर खिलाना चाहते है तो एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।

Lachha Paratha Recipe: हमारे यहां अलग-अलग तरह के पराठे बनाए जाते है। अचार से लेकर सब्जी तक हर चीज के साथ पराठा बहुत स्वादिष्ट लगता है। पराठा नाश्ता, लंच या डिनर कभी भी खाया जा सकता है। अगर आप सादे पराठे खा के बोर हो गए हो, तो आप लच्छा पराठा घर पर बना सकते है। तो एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।

बता दें, लच्छा पराठा बनाना बहुत ही आसान है। वहीं इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। यदि आप घर आए मेहमानों को लच्छा पराठा बनाकर खिलाते है तो वो आपसे खूब इंप्रेस हो सकते है। वहीं आज हम आपको बजार जैसा लच्छा पराठा बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो आइये जानते है लच्छा पराठा बनाने की आसान ट्रिक्स...

बनाने की सामग्री-

  • एक कटोरा गेहूं का आटा
  • एक कटोरा मैदा
  • 2-3 चम्मच घी
  • आवश्यकतानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • आवश्यकतानुसार अजवाइन
  • नमक

लच्छा पराठा बनाने की विधि-

  • गेहूं का आटा, मैदा और पानी मिलाकर आटा गूंथ लीजिए।
  • आटा गूंथते समय थोड़ा सा तेल या घी डाल दीजिये।
  • आटे को 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये।
  • अब आटे की एक बड़ी लोई बेल लें और 7 पतली परतें काट लें।
  • सातों परतों पर तेल और सूखा आटा लगाएं और एक के ऊपर एक रखें।
  • सभी सात परतों को एक के ऊपर एक रखकर एक गेंद बना लें।
  • आटे को धीरे-धीरे बेलें और धीरे-धीरे पराठे का आकार दें।
  • अब एक पैन को गैस पर गर्म करें और उस पर बेले हुए पराठे रखें
  • पराठे को एक तरफ से सेकें, हल्का ब्राउन होने पर पलट दें और घी लगा लें।
  • दूसरी तरफ भी भून लीजिए। फिर घी लगाकर इसे अच्छे से पकाएं।
  • अब गर्मागर्म पराठे तैयार है। अब सर्व करें। 
5379487