Hyderabadi Baingan: आप अगर रोज-रोज की साधारण सब्जियों से बोर हो चुके हैं और कुछ खास, कुछ शाही स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो हैदराबादी बैंगन की सब्जी आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। यह डिश अपने मसालेदार, खट्टे-मीठे और रिच फ्लेवर के लिए जानी जाती है, जो सीधे हैदराबाद की नवाबी रसोई से आती है।
खास बात यह है कि छोटे बैंगन और मसालों का अनोखा कॉम्बिनेशन इस सब्जी को एक अलग पहचान देता है। मूंगफली, नारियल और तिल का पेस्ट इसमें ऐसा स्वाद भरता है कि जो एक बार खाए, वह बार-बार मांगता है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।
हैदराबादी बैंगन बनाने के लिए सामग्री
छोटे बैंगन - 6-8 (चीरा लगाकर)
मूंगफली - 2 बड़े चम्मच
सूखा नारियल - 2 बड़े चम्मच
तिल - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
इमली का गूदा - 1 बड़ा चम्मच
हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - 3-4 बड़े चम्मच
हरा धनिया - सजाने के लिए
हैदराबादी बैंगन बनाने का तरीका
हैदराबादी बैंगन की सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मूंगफली, सूखा नारियल और तिल को हल्का भून लें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इन्हें मिक्सर में पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। यही पेस्ट इस सब्जी का असली स्वाद तय करता है।
अब कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें कटे हुए बैंगन डालकर हल्का फ्राई कर लें, ताकि वे नरम हो जाएं। इसके बाद उन्हें अलग निकाल लें। उसी कढ़ाई में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक पकाएं।
लोकप्रिय डिनर रेसिपी: पनीर लबाबदार खाएंगे तो बदल जाएगा ज़ायका, घर पर रेस्टोरेंट जैसा रिच टेस्ट मिलेगा
Warm Food Tips: टिफिन खोलते ही मिलता है ठंडा खाना? घंटों तक खाना गर्म रखने में मदद करेंगे 10 स्मार्ट टिप्स
Suji Appe Recipe: नाश्ते में बच्चों को खूब पसंद आएंगे सूजी अप्पे, 10 मिनट में कर लें तैयार
अब इसमें तैयार किया हुआ मूंगफली-नारियल-तिल का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर भूनें। इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। मसाले अच्छे से पकने लगें तो इसमें इमली का गूदा और थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें।
अब इसमें फ्राई किए हुए बैंगन डालें और ढककर 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि बैंगन मसाले को अच्छे से सोख लें। अंत में गरम मसाला डालें और हरे धनिए से सजाकर सर्व करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)