Logo
election banner
Tips And Tricks: कई बार फल-सब्जियां फ्रिज में रखने के बाद भी जल्द खराब हो जाती हैं, ऐसा उन्हें ठीक ढंग से स्टोर न किए जाने की वजह से होता है।

Tips And Tricks: बीते कुछ दशकों में लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव देखा गया है और अब लगभग सभी घरों में फ्रिज का इस्तेमाल किया जाने लगा है। सब्जियां-फलों को स्टोर करने के लिए फ्रिज एक बेहतरीन ऑप्शन होता है, हालांकि अगर सही तरीके से इन्हें स्टोर न किया जाए तो सब्जियां और फल ज्यादा दिनों तक अच्छे नहीं रह पाते हैं। 

आप अगर ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां खरीदकर फ्रिज में स्टोर करते हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो करें। इससे फ्रूट्स, वेजिटेबल्स जल्दी खराब नहीं होंगी। लंबे वक्त तक इनका स्वाद और फ्रेशनेस बरकरार रहेगी। 

फल-सब्जियां स्टोर करने के टिप्स

गीले फल-सब्जियां न रखें - फ्रिज में फल-सब्जियां स्टोर करने के लिए कुछ जरूरी टिप्स कारगर हो सकते हैं। ध्यान रखें कि फ्रिज में कभी गीली वेजिटेबल्स या फ्रूट को स्टोर न करें। पहले उन्हें साफ पानी से धोएं फिर सूख जाने के बाद ही स्टोर करें। गीली फल-सब्जियां जल्द खराब हो जाती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Coconut Water: घर लाए नारियल में निकला है कम पानी? इसे ट्रिक से पता करें Coconut में पानी कम है या ज़्यादा

देर तक न खुला रखें फ्रिज - बहुत से लोगों की आदत होती है कि काम होने के बाद भी फ्रिज को खुला रखते हैं। फ्रिज ज्यादा देर तक खुला नहीं रखना चाहिए। इससे फ्रिज में रखा सामान जल्द खराब होने लगता है। फ्रिज बार-बार खोलने से अंदर के तापमान में बदलाव होता है सामान खराब हो जाता है। 

सही तरीके करें स्टोर - आप सब्जियों या फलों को लंबे वक्त तक स्टोर करना चाहते हैं तो उन्हें या तो जिप वाली पॉलीथिन में या फिर पेपर में लपेटकर रखें, इससे वे कई दिनों तक अच्छी बनी रहेगी और जब भी निकालेंगे तो नई जैसी फ्रेश महसूस होगी। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: मिलावटी मावे से बनी मिठाई खराब न कर दे सेहत, इस तरह से पहचानें खोया असली है या नहीं

इन चीजों को फ्रिज में न रखें - फ्रिज में क्या रखना है और क्या नहीं ये जानना भी जरूरी है। प्याज, तेल, शहद, संतरा, केला जैसे फलों और चीजों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। इन्हें फ्रिज में रखने पर जल्द खराब होने का रिस्क रहता है। 

5379487