Summer Skin Care: गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप और पसीने का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखने लगता है। स्किन टैनिंग, कालापन और रूखापन आम समस्या बन जाती है। महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद भी कई बार मनचाहा ग्लो नहीं मिल पाता।
अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी त्वचा को ना सिर्फ टैनिंग से बचा सकते हैं, बल्कि नेचुरल ग्लो भी पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार टिप्स।
गर्मियों में स्किन का कालापन दूर करने के 7 आसान उपाय
1. सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल
गर्मी में बाहर निकलने से पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह त्वचा को UV किरणों से बचाता है और टैनिंग कम करता है।नें।
2. भरपूर पानी पिएं
स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और त्वचा साफ व ग्लोइंग बनती है।
3. घरेलू फेस पैक अपनाएं
दही, बेसन और हल्दी से बना फेस पैक त्वचा के कालापन को कम करने में मदद करता है। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाने से स्किन पर नैचुरल चमक आती है।
4. फल और हरी सब्जियां खाएं
डाइट का असर भी स्किन पर साफ दिखाई देता है। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल जैसे संतरा, तरबूज और हरी सब्जियां त्वचा को हेल्दी बनाए रखते हैं।
5. चेहरे की नियमित सफाई
दिन में 2-3 बार चेहरे को साफ करना जरूरी है, खासकर बाहर से आने के बाद। इससे धूल-मिट्टी और पसीना हटता है और स्किन फ्रेश बनी रहती है।
6. एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है और सनबर्न को कम करता है। इसे रात में सोने से पहले लगाने से स्किन को राहत मिलती है और ग्लो बढ़ता है।
7. ठंडे पानी से चेहरा धोएं
दिन में 2-3 बार ठंडे पानी से चेहरा धोने से स्किन फ्रेश रहती है और पोर्स टाइट होते हैं।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
यह भी पढ़िए ...
Body Odour in Summer
सत्तू की लस्सी के फायदे
दही-प्याज की चटनी रेसिपी
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)