Logo
election banner
Holi Shrikhand Recipe: श्रीखंड एक पारंपरिक स्वीट डिश है जिसे होली पर काफी पसंद किया जाता है। श्रीखंड बनाना आसान है और इसका स्वाद सभी को भाता है।

Holi Shrikhand Recipe: रंगों से भरे होली के त्यौहार में जमकर खाने का भी अलग ही मज़ा है। होली की तैयारी में खाने की चीजों को तैयार करने की लंबी फेहरिस्त होती है। मीठे में ठंडाई के साथ श्रीखंड को भी शामिल किया जा सकता है। श्रीखंड एक पारंपरिक स्वीट डिश है, जिसे पसंद करने वालों की कमी नहीं है। श्रीखंड एक ऐसी डिश है जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक खूब पसंद किया जाता है। आप घर पर श्रीखंड को आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

श्रीखंड बनाने के लिए बाजार से चक्का (पानी निकला हुआ दही) खरीदा जा सकता है या घर पर ही इसे दही से बनाया जा सकता है। आपने अगर पहले कभी श्रीखंड घर पर नहीं बनाया है तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

श्रीखंड बनाने के लिए सामग्री
ताजा दही - 1 किलो
केसर धागे - 1 चुटकी
दूध - 4 टेबलस्पून
हरी इलायची - 2-3
पिस्ता कतरन - 1 टेबलस्पून
बादाम कटी - 1 टेबलस्पून
अंगूर - 1/4 कप (वैकल्पिक)
चीनी - 1/2 कप

श्रीखंड बनाने का तरीका
पारंपरिक श्रीखंड का स्वाद काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक मलमल के कपड़े या फिर पतले साफ कपड़े में डालें और उसे बांधकर 2-3 घंटे के लिए किसी ऊंची जगह पर लटका दें। हाथ से दबाते हुए दही का सारा पानी निकलने दें। 2-3 घंटे बाद कपड़े में गाढ़ा दही रह जाएगा। इसके एक बार और दबाकर एक बड़े गहरे तले वाले बर्तन में शिफ्ट कर दें। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: मिलावटी मावे से बनी मिठाई खराब न कर दे सेहत, इस तरह से पहचानें खोया असली है या नहीं

इस बीच एक कटोरी में 3-4 चम्मच गुनगुना दूध लें और उसमें केसर के धागे डालकर घोल दें। बादाम और पिस्ता को भी काट लें और इलायची को छीलकर बीज निकालें और उन्हें कूट लें। दूध में केसर अच्छी तरह से घुलने के बाद उसे गाढ़े दही वाले बर्तन में डालें और अच्छी तरह से फेंटें। 4-5 मिनट तक फेंटने के बाद बर्तन में कटे हुए बादाम और पिस्ता को मिक्स करें। 

इसे भी पढ़ें: Holi Spcial Sweet: रंगों की मस्ती के बीच रसीली रसमलाई का लें मज़ा, मुंह में रखते ही घुलेगी मिठास, सीख लें बनाना

दही को तब तक फेंटते रहना है जब तक कि उसके अंगर की सारी गांठे खत्म न हो जाएं। ऐसा होने में 20-30 मिनट का वक्त लग सकता है। दही फेंटने के दौरान इसमें स्वादानुसार चीनी भी मिक्स कर दें। श्रीखंड जब तैयार हो जाए तो आखिर में उसमें अंगूर डालें और फ्रिज में आधा घंटे के लिए रख दें, जिससे अच्छी तरह से ठंडा हो सके। इसके बाद श्रीखंड सर्व करने के लिए तैयार है। 

5379487