Logo
election banner
Natural Face Scrub: चेहरे की खूबसूरती लौटाने में नेचुरल फेस स्क्रब अहम रोल निभा सकते हैं। आइए जानते हैं होममेड फेस स्क्रब बनाने का आसान तरीका।

Natural Face Scrub: उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर डेड स्किन सेल्स बढ़ने लगते हैं। फेस स्किन की सही तरीके से केयर नहीं की जाए तो चेहरे का ग्लो पूरी तरह से गायब हो सकता है। इससे कम एज में ही बुढ़ापा नजर आने लग सकता है। चेहरे की रौनक लौटाने में नेचुरल फेस स्क्रब काफी मदद करते हैं। ये चेहरे के डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे का ग्लो लौटाने में मदद करते हैं। 

आज हम आपको बादाम और मुल्तानी मिट्टी से नेचुरल फेस स्क्रब बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इसे लगाने से आप खुद को 10 साल छोटा महसूस करेंगे। 

बादाम, मुल्तानी मिट्टी स्क्रब बनाने का तरीका
बादाम और मुल्तानी मिट्टी से आसानी से नेचुरल स्क्रब बनाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बादाम को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। ध्यान रखें की एक टेबलस्पून बादाम पाउडर तैयार करना है। इसे एक बड़ी कटोरी में ट्रांसफर करें और उसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिला दें। इसके बाद थोड़ा सा बादाम का तेल डालकर मिश्रण को मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा करते हुए कटोरी में गुलाबजल डालें और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: बदलते मौसम में त्वचा की खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, फॉलो करें स्किन केयर रूटीन

इस तरह चेहरे पर लगाएं
बादाम-मुल्तानी मिट्टी का स्क्रब तैयार होने के बाद पहले फेस को पानी से धोएं। इसके बाद थोड़ा सा स्क्रब हाथ में लें और उसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 10 मिनट तक मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद स्किन पर मॉइश्चराइज़र एप्लाई कर लें। चेहरे की रंगत बदल जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Hair Mask: अंडे में मिलाकर लगा लें 2 चीजें, बाल होंगे मुलायम और चमकदार, 3 नेचुरल हेयर मास्क भी हैं असरदार

बादाम स्क्रब के लाभ
बादाम स्क्रब चेहरे की स्किन के लिए बेहद लाभकारी है। ये विटामिन ई का बेहतरीन सोर्स है। बता दें कि बादाम में फैटी एसिड पाया जाता है जो कि स्किन हाइड्रेट रखता है, वहीं बादाम-मुल्तानी मिट्टी का स्क्रब त्वचा को अंदर से साफ करने में मदद करता है। चेहरे की गर्मी दूर करने में भी ये नेचुरल स्क्रब कारगर है। 

5379487