haribhoomi hindi news
Moong Chaat Recipe: आप अगर दिन में हेल्दी स्नैक की तलाश में हैं तो प्रोटीन रिच मूंग चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Moong Chaat Recipe: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसे फूड ऑप्शन की तलाश में रहते हैं, जो जल्दी बन जाए और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। ऐसे में मूंग चाट एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आती है। यह न सिर्फ हल्की और टेस्टी होती है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देती है।

खास बात यह है कि मूंग चाट को आप नाश्ते, स्नैक या हल्के डिनर के तौर पर भी खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है, जो इसे हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाती है। आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने का तरीका।

मूंग चाट बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप हरी मूंग दाल (अंकुरित या उबली हुई)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1/2 कप खीरा (कटा हुआ)
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)
  • नमक स्वादानुसार

मूंग चाट बनाने का तरीका

मूंग चाट एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 7-8 घंटे भिगोकर अंकुरित कर लें या हल्का उबाल लें। ध्यान रखें कि मूंग ज्यादा नरम न हो, हल्की क्रंची रहनी चाहिए।

अब एक बड़े बाउल में मूंग डालें और उसमें प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें। इससे चाट में फ्रेशनेस और क्रंच आएगा।

हल्का डिनर, गहरी नींद: क्या है फूड और साउंड स्लीप के बीच छुपा कनेक्शन? 5 पाइंट में समझें रिलेशन

Leftover Roti Pizza: बची रोटियों से बनाएं टेस्टी पिज्ज़ा, मिनटों में तैयार होगा बच्चों का फेवरेट स्नैक

Yogasana for High BP: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करेंगे 5 योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका

अब इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सामान्य नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर बाइट में स्वाद आए।

अब इसमें नींबू का रस डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं। चाहें तो अनार के दाने भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाता है।
तैयार मूंग चाट को तुरंत सर्व करें। यह जितनी फ्रेश खाई जाए, उतनी ही स्वादिष्ट लगती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

7