Makki Dhokla : इस राजस्थानी डिश को जो खाएया...वो दिवाना हो जाएगा, घर पर कैसे करें तैयार...जानें रेसिपी

Makki Dhokla
X
राजस्थानी मक्की ढोकला रेसिपी
Makki Dhokla : अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो मक्की के ढोकले को घर पर बना कर देखें...क्योंकि इसे खाकर सभी बोलेंगे वाह...क्या स्वादिष्ट डिश है। 

Makki Dhokla : मक्की के ढोकले सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये डिश राजस्थानी लोग पसंद करते हैं। इस रेसिपी में मसालों का सही मिश्रण ढोकले को अलग ही स्वाद देता है। अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो मक्की के ढोकले को घर पर बना कर देखें...क्योंकि इसे खाकर सभी बोलेंगे वाह...क्या स्वादिष्ट डिश है।

सामग्री:

  • 2 कप मक्के का आटा
  • 1/4 कप हरी मटर
  • 1 कप कटी हुई पालक
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
  • स्वाद अनुसार नमक

इसे भी पढ़े : Paneer Thecha Recipe: क्या आप चटपटा खाना पसंद करते हैं ? घर पर बनाएं पनीर ठेचा; नोट कर लें रेसिपी

विधी:

  • सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें।
  • इसके बाद उसे टिक्की की तरह बना लें, आप चाहे तो ढोकले के बीच में होल कर सकते हैं।
  • इटली वाले सांचे में थोड़ा तेल लगाकर 20 मिनट के लिए स्टीम करें।
  • अब इसे चटनी, दाल या दही के साथ सर्व करें और बेहतरीन स्वाद के लिए ढोकले में घी भी डाल लें।

मक्की के ढोकले स्वाद में लाजवाब होते हैं और पोषण से भी भरपूर होते हैं। इसे बनाना आसान है और यह आपके परिवार को खुश करने के लिए बेहतरीन नाश्ता है। आप इसे चटनी, दाल या दही के साथ सर्व करके और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। तो अगली बार जब आप कुछ हल्का और पौष्टिक बनाना चाहें, तो मक्की के ढोकले जरूर ट्राई करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story