Logo
election banner
Khas Ka Sharbat Recipe: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने में खस का शरबत मदद करता है। इसे बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Khas Ka Sharbat Recipe: गर्मी के सीजन में ठंडी चीजों की दरकार बढ़ जाती है। हर कोई बॉडी कूल रखने के लिए अलग-अलग जतन करता है। शरीर को ठंडा रखने का सबसे अच्छा तरीका है हेल्थ ड्रिंक्स पीना जो न सिर्फ बॉडी को ऊर्जा से भर देते हैं बल्कि लंबे वक्त तक शरीर के तापमान को ठंडा भी बनाए रखते हैं। गन्ने का रस, कच्चे आम का पन्ना जिस तरह शरीर को फायदा पहुंचाता है, उसी तरह खस से बना शरबत भी बॉडी को ठंडी रखने में मदद करता है। 

खस का शरबत मिनटों में तैयार होने वाला देसी ड्रिंक है, जिसे किसी भी वक्त बनाया जा सकता है। घर पर अगर मेहमान आ जाएं तो उन्हें खस का शरबत सर्व किया जा सकता है। ये शरबत अलग ही खुशबू लिए होता है और स्वाद में भी लाजवाब होता है। आइए जानते हैं खस का शरबत बनाने का आसान तरीका। 

इसे भी पढ़ें: Bel Sharbat: बेल का शरबत शरीर में बनाए रखेगा ठंडक, तेज़ गर्मी में भी एनर्जी रहेगी भरपूर, मिनटों में होता है तैयार

खस का शरबत बनाने के लिए सामग्री
खस का एसेंस - 1 चम्मच
ग्रीन फूड कलर - 1/2 चम्मच
चीनी - 2 कप
पानी - 2-3 गिलास
बर्फ के टुकड़े - 6-8

खस का शरबत बनाने की विधि
खस का शरबत बनाना काफी आसान है और ये मिनटों में तैयार हो जाता है। खस का शरबत तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें 2-3 गिलास पानी डाल दें। ध्यान रहे कि पानी ठंडा हो, इससे शरबत का टेस्ट बढ़ता है। अब पानी में 2 कप चीनी डालें, आप चाहें तो स्वादानुसार चीनी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Drink: 5 फल-सब्जियों से बना जूस शरीर में भर देगा गज़ब की एनर्जी, गर्मी में दिमाग रखेगा कूल, आसान है बनाना

इसके बाद एक बड़ी चम्मच की मदद से चीनी को पानी में घोलें। जब चीनी पानी के साथ एकसार हो जाए तो उसमें एक चम्मच खस का एसेंस मिला दें। इसके बाद खस के पानी में आधा चम्मच ग्रीन फूड कलर डालकर मिक्स करें और चम्मच से घोल दें। 

स्वाद और पोषण से भरपूर खस का शरबत बनकर तैयार हो चुका है। इसमें 4-5 बर्फ के टुकड़े डालें और 1-2 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद खस का शरबत गिलास में डालें और ऊपर से एक-दो आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें। खस का शरबत पीते ही पूरे शरीर में ठंडक घुल जाएगी। 

5379487