Logo
election banner
Nariyal Chutney Recipe: साउथ इंडियन फूड्स के साथ अक्सर नारियल चटनी परोसी जाती है। ग्रीन कोकोनट चटनी टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी रहती है।

Nariyal Chutney Recipe: भारतीय भोजन में चटनी का बेहद अहम स्थान है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही शरीर को पोषण देने में भी चटनी अव्वल होती है। नारियल की चटनी को अक्सर साउथ इंडियन फूड्स या स्नैक्स के साथ सर्व किया जाता है। आपने सफेद नारियल चटनी कई बार खायी होगी, लेकिन आज हम आपको नारियल की हरी चटनी बनाने का तरीका बताएंगे। स्वाद और पोषण से भरपूर कोकोनट ग्रीन चटनी को आसानी से तैयार किया जा सकता है। ये लंच-डिनर का स्वाद बढ़ाने वाली भी होती है। 

नारियल चटनी में राई और करी पत्ते का तड़का इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है। घर पर आए मेहमानों के लिए आप मिनटों में नारियल की हरी चटनी तैयार कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Matar Makhana Curry: मटर मखाना करी से डिनर बनाएं स्पेशल, स्वाद के आगे सारी सब्जियां हैं फेल! आसान है रेसिपी

नारियल की चटनी बनाने के लिए सामग्री
ताजा नारियल कद्दूकस - 1/2 कप
अदरक - 1/4 इंच टुकड़ा
लहसुन कलियां - 2-3
हरी मिर्च कटी - 2
हरा धनिया कटा - 1/2 कप
भुनी चना दाल/भुने मूंगफली दाने - 1 टेबलस्पून
नींबू रस - 2 टी स्पून
राई - 1/4 टी स्पून
करी पत्ते - 6-7
तेल - 2 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार 

नारियल की चटनी बनाने का तरीका
नारियल चटनी बनाने के लिए हमेशा ताजे नारियल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। रखे हुए नारियल से चटनी का स्वाद बिगड़ सकता है। सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसे ग्राइंडर में डालें और साथ में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, भुने मूंगफली के दाने या भुनी चना दाल (जो भी उपलब्ध हो) डालें। 

इसे भी पढ़ें: Tandoori Roti: बड़े तंदूर की नहीं है ज़रूरत, प्रेशर कुकर में बना लें तंदूरी रोटी, मिलेगा एकदम ढाबे वाला स्वाद

अब ग्राइंडर में स्वादानुसार नमक भी मिलाएं और पीस लें। ध्यान रखें कि सारी चीजों को दरदरा पीसना है। इसके बाद जार खोलें और उसमें हरा धनिया, नींबू रस और 3-4 टेबलस्पून पानी डालकर दोबारा पीसें। अब इसे स्मूद पेस्ट बनने तक ग्राइंड करें। चाहें तो जरूरत के मुताबिक पानी कम या ज्यादा कर सकते हैं। स्वादिष्ट नारियल की ग्रीन चटनी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे एक बाउल में निकाल लें और खाने के साथ परोसें। 

5379487