Logo
election banner
Holi Face Color Tips: होली खेलने के बाद चेहरे पर लगे पक्के रंग को छुड़ाना पसीने ला देता है। हालांकि देसी उबटन आसानी से पक्के कलर को निकालने में मदद कर सकते हैं।

Holi Fac Color Tips: होली का जश्न हर किसी के लिए खास होता है। एक दूसरे पर जमकर रंगों की बौछार और चेहरा रंगने की होड़ इस फेस्टिवल को अलहदा बना देती है। होली खेलना जितना मज़ा देता है, चेहरे और हाथ-पैरों पर लगा रंग निकालना उतनी ही परेशानी पैदा करता है। आपने अगर पक्के रंगों से होली खेली है तो फिर तो ये मुसीबत और भी बढ़ जाती है। कई बार पक्के रंगों को पूरी तरह से निकलने में हफ्ताभर तक लग जाता है। ऐसे में पारंपरिक उबटन काफी असरदार हो सकते हैं। 

होली के रंग स्किन पर लंबे वक्त तक लगे रहने से त्वचा पर खुजली, एलर्जी भी होने लगती है। ऐसे में उबटन की मदद से रंग छुड़ाने पर न सिर्फ रंग जल्दी निकल जाते हैं, बल्कि इससे त्वचा पर होने वाली समस्याएं भी दूर होती हैं और स्किन चमकदार और सॉफ्ट बनती है। 

4 उबटन करेंगे कमाल

चावल आटे का उबटन - चेहरे पर पक्का रंग साफ करने में चावल के आटे का उबटन असरदार हो सकता है। ये एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है। इसे लगाने से डेड स्किन साफ होती है। चावल का उबटन बनाने के लिए पहले चावल को दरदरा पीसें, फिर उसमें शहद मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इस फेसपैक को पूरे शरीर पर लगाएं। इस उबटन से पक्का रंग भी छूट जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Holi Mobile Tips: होली पर मोबाइल को पानी से बचाना है ज़रूरी, सिंपल टिप्स फॉलो करें, नहीं उठाना पड़ेगा नुकसान

शहद-मिल्क पाउडर उबटन - शहद स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दूध पाउडर और शहद से तैयार होने वाला उबटन बहुत असरदार होता है। इसे बनाने के कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में मिल्क पाउडर लें और उसमें शहद मिला दें, फिर थोड़ा सा कच्चा दूध डाल दें। इसे स्किन पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। 20 मिनट बाद धोएं, रंग आसानी से छूटेगा। 

बेसन, हल्दी का उबटन - बेसन और हल्दी से बनने वाला उबटन एक पारंपरिक उबटन है, जो स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है। पक्का कलर लगा होने पर पहले इसे एक बार साबुन से साफ करें, उसके बाद बेसन-हल्दी का उबटन लगाएं और फिर स्क्रब और वॉश करें। इससे पक्का रंग छुड़ाने में मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: होली के दिन आप तो नहीं करते 5 गलतियां, फेस्टिवल का मज़ा बन सकता है सज़ा, बरतें ज़रूरी सावधानियां

कच्चे पपीते का उबटन - होली का रंग छुड़ाने के लिए कच्चे पपीते और दूध से तैयार उबटन काफी मददगार हो सकता है। इसके लिए कच्चा पपीता पीस लें और उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं। इस मिश्रण में मुलतानी मिट्टी और बादाम का तेल भी डाल दें। अब तैयार उबटन को चेहरे और हाथ-पैरों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे धो लें। पक्का रंग जल्द उतर जाएगा। 

jindal steel
5379487