Logo
election banner
Holi 2024: होली पर दोस्तों के साथ जमकर मस्ती के बाद ड्रिंक, ठंडाई के चलते हैंगओवर हो जाए तो देसी ड्रिंक की मदद से मिनटों में इसे उतार सकते हैं।

Holi 2024: जहां चार यार मिल जाएं...होली के दिन अक्सर ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है, जब दोस्तों के साथ जमकर मस्ती और पीने-पिलाने की पार्टी चल निकलती है। कुछ वक्त के मज़े के बाद जब हैंगओवर हो जाता है तो ये बड़ी मुसीबत बन जाता है। हैंगओवर अगर दूर न हो तो सिरदर्द और दिमाग का सुस्त होना बना रहता है। हालांकि देसी ड्रिंक की मदद से आप अपने हैंगओवर को बेहद आसानी से उतार सकते हैं। 

होली पर एल्कोहल के सेवन के बाद हैंगओवर को दूर करने के कई तरीके हैं। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस ड्रिंक को बनाने के बारे में जानकारी साझा की है। 

4 चीजें उतार देंगी हैंगओवर
शराब पीने के बाद होने वाले हैंगओवर को बेहद आसानी से उतारा जा सकता है। नेचुरल होममेड ड्रिंक बनाने के लिए नींबू, पुदीना, अदरक और खीरा उपयोग किया जाता है। इन चारों चीजों में मौजूद पोषक तत्व आसानी से हैंगओवर को दूर कर देते हैं। 

अदरक - तासीर में गर्म अदरक डाइजेशन को सुधारकर एनर्जी बढ़ाता है। इसमें पाए जाने वाले थर्मोजेनिक गुण फैट को बर्न करने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: होली खेलकर फेवरेट कपड़ों पर लग गए हैं रंगों के दाग, जिद्दी कलर साफ करने में मदद करेंगे 3 हैक्स

पुदीना - पुदीना में पायी जाने वाली प्रॉपर्टीज लिवर हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करती है और मेटाबॉलिज्म सुधारती है। 

नींबू - पोटैशियम और विटामिन सी से भरपूर नींबू में ढेरों गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल हाइड्रेशन को बढ़ाता है और डाइजेशन को सुधारता है। 

खीरा - फाइबर से भरपूर खीरा में पानी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस आसानी से निकल जाते हैं। ये लिवर को भी सपोर्ट करता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

इस तरह तैयार करें देसी ड्रिंक
हैंगओवर उतारने के लिए देसी ड्रिंक बनाना है तो सबसे पहले पुदीना, खीरा, अदरक को अच्छी तरह से पानी से धोकर साफ कर लें। इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन सभी चीजों को मिक्सर जार में ट्रांसफर करें और उसमें थोड़ा सा पानी मिक्स कर दें। सभी चीजों को ब्लेंड करें। इसके बाद एक गिलास में डाल दें। हैंगओवर ड्रिंक बनकर तैयार हो चुका है। इसे पीते ही कुछ मिनटों में असर दिखाई देने लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: Holi Tips: चेहरे से नहीं निकल रहा होली का पक्का रंग, 4 पारंपरिक उबटनों का करें इस्तेमाल, मिनटों में निकल जाएगा कलर

5379487