Logo
Namkeen chaas Benefits: गर्मी के दिनों में छाछ पीने से शरीर तरो-ताज़ा बना रहता है। इसे पीने से पेट की गर्मी नहीं बढ़ती और जलन में आराम मिलता है। नमकीन छाछ के फायदे और बनाने का तरीका जानते हैं।

Namkeen chaas Benefits: गर्मी में छाछ का सेवन किसी औषधि से कम नहीं होता है। पेट की गर्मी शांत रखने के साथ ही पाचन सुधारने में छाछ अहम रोल निभाती है। बहुत से लोग सालभर छाछ पीना पसंद करते हैं और इसके उन्हें बेहतरीन नतीजे भी मिलते हैं। समर सीजन में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, लेकिन नियमित छाछ का सेवन किया जाए तो शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। नमकीन छाछ पौष्टिक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होती है। 

नियमित छाछ पीने से ये दिल की सेहत को सुधारने में भी मदद करती है। इसके साथ ही वजन घटाने में भी नमकीन छाछ असरदार होती है। आइए जानते हैं नमकीन छाछ के फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका। 

नमकीन छाछ पीने के फायदे

पाचन क्रिया में सुधार: नमकीन छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह कब्ज, पेट फूलना और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: छाछ में विटामिन बी 12 और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह आपको बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Healthy Laddu: 3 चीजों से बनेगा ताकत, इम्यूनिटी बढ़ाने वाला लड्डू, खाएंगे तो एनर्जी होगी बूस्ट, ऐसे करें तैयार

गर्मी में हाइड्रेटेड रखे: छाछ एक ताज़ा पेय है जो आपको गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है। यह पसीने से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को भी भरता है।

वजन घटाने में मददगार: नमकीन छाछ कम कैलोरी वाला पेय है जो आपको भरा हुआ महसूस करा सकता है और वजन कम करने में मदद कर सकता है।

दिल की सेहत के लिए लाभकारी: नमकीन छाछ में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने और दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही स्किन और बालों के लिए भी छाछ का सेवन फायदेमंद होता है। 

नमकीन छाछ कैसे बनाएं?
सामग्री
दही - 1 कटोरी 
धनिया पत्ती - 1 टेबलस्पून
काल नमक - स्वादानुसार 
भुना जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
पुदीना मसाला - 1 चुटकी

नमकीन छाछ बनाने का तरीका
नमकीन छाछ बनाना बहुत सरल है। इसके लिए ताजा दही लें और उसे एक बड़े गहरे बाउल में डाल दें। इसके बाद दही में जरूरत के मुताबिक पानी डालें और उसे मथनी की मदद से 5 मिनट तक अच्छे से मथें। आप चाहें तो दही और पानी को मिक्सर में डालकर भी ब्लेंड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Suji Tikka: सूजी से बना ऐसा टिक्का नहीं खाया होगा, पनीर टिक्का भी स्वाद में होगा फेल, इस तरीके से कर लें तैयार

इसके बाद छाछ को एक बर्तन में निकालें और उसमें भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक और अन्य सामग्रियां मिला दें। अब नमकीन छाछ के बर्तन में 4-5 बर्फ के टुकड़े डाल दें और 2 मिनट के लिए छोड़ दें, इससे छाछ अच्छी तरह से ठंडी हो जाएगी। इसके बाद सर्विंग गिलास में छाछ डालें और ऊपर से हरी धनिया पत्ती और भुने जीरा पाउडर से गार्निश कर सर्व करें। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487