Logo
election banner
Grapes Benefits: रसीले अंगूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये कई बीमारियों में लाभकारी हैं। अंगूर किस वक्त खाना सबसे अच्छा होता है आइए जानते हैं इसके बारे में..

Grapes Benefits: रसीले अंगूरों को स्वाद कई लोगों को खूब पसंद आता है। अंगूर में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसे खाने से शरीर को कई बड़े फायदे मिलते हैं। अंगूर कई शारीरिक समस्याओं में राहत दिलाने का काम करते हैं। अंगूर एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और दिल के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। गर्मियों में अंगूर खाने से बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। ये वजन घटाने में भी हेल्पफुल हैं। 

अंगूर खाते वक्त ये सवाल दिमाग में आ सकता है कि किस वक्त अंगूर खाना सबसे ज्यादा फायदा कर सकता है। ओनलीमायहेल्थ के मुताबिक जानते हैं अंगूर कब खाना लाभकारी होता है और इसके बड़े फायदे। 

कब खाना चाहिए अंगूर?
अंगूर वैसे तो किसी भी वक्त खाया जा सकता है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात में अगर अंगूर खाए जाएं तो इसके सेहत से जुड़े बड़े लाभ मिल सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने रात में अंगूर खाने के बड़े फायदे बताए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Coconut Water Side Effects: गर्मी दूर भगाने के लिए रोज़ तो नहीं पी रहे नारियल पानी, इन समस्याओं में हो जाएगा इजाफा

रात में अंगूर खाने के फायदे

बेहतर नींद - अंगूर में मेलाटोनिन नाम का कंपाउंड होता है जो कि बायोलॉजिकल क्लॉक को कंट्रोल करने में मदद करता है। अंगूर खाने से शरीर में मेलाटोनिन का लेवल बढ़ जाता है और इससे नींद की क्वालिटी बेहतर होने लगती है। 

एंटी ऑक्सीडेंट्स रिच - अंगूर एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और इन्हें खाने से शरीर हानिकारक फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचता है। अंगूर का सेवन ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहतर होता है। 

हार्ट हेल्थ - अंगूर फाइबर रिच फूड है और इसमें क्वेरसेटिन और रेस्वेराट्रोल जैसे प्लेवोनाइड्स मौजूद होते हैं। ये दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है जो कि कार्डियोवस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाता है। 

इसे भी पढ़ें: Headache Home Remedies: गर्मी की वजह से सिर में हो रहा है तेज़ दर्द, 5 घरेलू उपाय मिनटों में दूर करेंगे Pain

वजन - अंगूर एक लो कैलोरी वाला फ्रूट है और इसमें फैट भी काफी कम होता है। इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है और पेट भरे होने का एहसास भी होता है। वजन कंट्रोल करने के लिए अंगूर को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

हाइड्रेशन - गर्मी के दिनों में अंगूर खाने से शरीर डिहाइड्रेशन से बच जाता है। इस फल में काफी मात्रा में पानी होता है। अंगूर खाने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। फाइबर से भरपूर होने की वजह से अंगूर डाइजेशन सिस्टम को भी सुधारता है। 

5379487