Logo
election banner
Coconut Water Side Effects: गर्मी के दिनों में नारियल पानी शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। हालांकि कुछ हेल्थ कंडीशंस में नारियल पानी का ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।

Coconut Water Side Effects: नारियल पानी शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। गर्मी के दिनों में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है क्योंकि इसमें पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। इसे पीने से शरीर में होने वाली पानी की कमी दूर हो जाती है। नारियल पानी वैसे तो बेहद स्वास्थ्यकर है लेकिन कुछ शारीरिक समस्याओं में इसका सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। 

नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स का भंडार है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोटैशियम भी पाया जाता है, साथ ही विटामिन सी, ई, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे ढेरों तत्व भी नारियल पानी पीने से मिलते हैं। ओनलीमायहेल्थडॉटकॉम के मुताबिक कुछ हेल्थ कंडीशन में ये परेशानी को और भी बढ़ा देता है। 

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी

किडनी प्रॉब्लम - जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें ज्यादा नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। नारियल पानी में पोटैशियम और कैल्शियम की मात्रा काफी होती है। किडनी में समस्या होने पर ये पोटैशियम और कैल्शियम को पूरी तरह से फिल्टर नहीं कर पाती है और ये तत्व किडनी में जमा होने लगते हैं। इससे परेशानी और बढ़ने लगती है। 

इसे भी पढ़ें: Headache Home Remedies: गर्मी की वजह से सिर में हो रहा है तेज़ दर्द, 5 घरेलू उपाय मिनटों में दूर करेंगे Pain

डायबिटीज - जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं उन्हें नारियल पानी सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए। दरअसल, नारियल पानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट भी बहुत अधिक होता है। इसे पीने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने की आशंका रहती है। 

लो ब्लड प्रेशर - जो लोग ब्लड प्रेशर घटने की समस्या से पीड़ित रहते हैं उन्हें नारियल पानी बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। नारियल पानी में पोटैशियम काफी ज्यादा होता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर घटाने का काम करता है। लो ब्लड प्रेशर के मरीज नारियल पानी पीते हैं तो उनका बीपी और कम हो सकता है जो जानलेवा भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Munakka Benefits: एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो खाएं मुनक्का, 4 समस्याओं में भी मिलेगी निजात, जानें इसके फायदे

एलर्जी - कई लोगों को नारियल पानी पीने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इससे स्किन पर खुजली, जलन और रैशेस हो जाते हैं। कुछ लोगों को नारियल पानी पीने के बाद सांस लेने में दिक्कत और शरीर में सूजन तक का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में तत्काल डॉक्टर को दिखाना जरूरी हो जाता है। 

jindal steel
5379487