Room Cooling Tips: गर्मी का मौसम आते ही घर के कमरे भट्टी की तरह गर्म होने लगते हैं। तेज धूप और बढ़ता तापमान घर के अंदर भी गर्मी बढ़ा देता है, जिससे आराम करना मुश्किल हो जाता है। हर किसी के घर में एसी या कूलर होना जरूरी नहीं होता, इसलिए लोग कमरे को ठंडा रखने के आसान और सस्ते उपाय खोजते रहते हैं।
अच्छी बात यह है कि कुछ साधारण घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च किए भी अपने कमरे को ठंडा रख सकते हैं। ये तरीके न सिर्फ आसान हैं बल्कि तुरंत असर भी दिखाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 घरेलू उपाय, जिनसे गर्मियों में आपका कमरा काफी हद तक कूल और आरामदायक रह सकता है।
गर्मी में कमरा कूल रखने तरीके
खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाएं
गर्मी के मौसम में धूप सीधे कमरे में आने से तापमान तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में खिड़कियों पर मोटे या डार्क कलर के पर्दे लगाना फायदेमंद हो सकता है। दिन के समय पर्दे बंद रखने से धूप कमरे के अंदर नहीं आती और कमरे का तापमान काफी हद तक कम बना रहता है। यह तरीका बेहद आसान और असरदार माना जाता है।
कमरे में क्रॉस वेंटिलेशन रखें
कमरे को ठंडा रखने के लिए हवा का सही तरीके से आना-जाना भी जरूरी होता है। इसके लिए सुबह और शाम के समय खिड़कियां खोलकर क्रॉस वेंटिलेशन बनाएं। इससे बाहर की ठंडी हवा कमरे में आती है और गर्म हवा बाहर निकल जाती है। इससे कमरे में ताजगी और ठंडक बनी रहती है।
हरियाली पनीर टिक्का: पार्टी फंक्शंस के लिए है परफेक्ट स्टार्टर, मेहमानों को खूब भाएगा स्वाद
Roasted Chana: एनर्जी से भर देता है भुना हुआ चना, वजन घटाने में भी मददगार; 6 फायदे हैं कमाल
Switch Board Cleaning: गंदे स्विचबोर्ड को क्लीन करना लगेगा ईज़ी! इन ट्रिक्स को करें ट्राई
Mouth Ulcers: मुंह के छालों ने कर दिया है परेशान? इन घरेलू नुस्खों से मिल सकती है राहत
पंखे के सामने बर्फ रखें
यह एक पुराना लेकिन बेहद कारगर तरीका है। अगर आप पंखे के सामने बर्फ से भरा बर्तन या बोतल रख देते हैं, तो पंखे की हवा ठंडी महसूस होने लगती है। बर्फ की ठंडक हवा के साथ पूरे कमरे में फैलती है और कुछ ही देर में कमरे का तापमान थोड़ा कम महसूस होने लगता है।
फर्श पर पानी का हल्का पोछा लगाएं
गर्मी में फर्श भी काफी गर्म हो जाता है, जिससे कमरे का तापमान बढ़ता है। ऐसे में ठंडे पानी से हल्का पोछा लगाने से भी कमरे में ठंडक महसूस होती है। पानी के वाष्पीकरण से कमरे की गर्मी कुछ कम हो जाती है और माहौल थोड़ा ठंडा महसूस होने लगता है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कम इस्तेमाल करें
टीवी, कंप्यूटर, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी कमरे में गर्मी बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए जरूरत न होने पर इन उपकरणों को बंद रखना बेहतर होता है। इससे कमरे में अनावश्यक गर्मी नहीं बढ़ती और तापमान नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)