Dussehra 2024 Wishes: दोस्तों-प्रियजनों को इन टॉप मैसेज-कोट्स से दें विजयादशमी की बधाई, बुराई पर होगी अच्छाई की जीत

Dussehra 2024 Wishes
X
दोस्तों-प्रियजनों को इन टॉप मैसेज-कोट्स से दें विजयादशमी की बधाई, बुराई पर होगी अच्छाई की जीत
शनिवार (12 अक्टूबर) को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में इस खास मौके पर अगर आप अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो ये टॉप मैसेज, कोट्स भेज सकते हैं। 

Dussehra 2024 Wishes: शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार शनिवार (12 अक्टूबर) को दशहरा मनाया जाएगा। दशहरा असत्य, अंहकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। वहीं पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए हर साल विजयदशमी मनाया जाता है। ऐसे में इस खास मौके पर अगर आप अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन टॉप मैसेज, कोट्स को भेज सकते हैं।

1. बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
दशहरा जीवन में लाता है नई उम्मीद
जो चलता है धर्म और सत्य की राह पर
वह हर मोड़ पर जीत का जश्न मनाता है
विजयादशमी की शुभकामनाएं

2. बिना सोचे ना बोलो
बिना सोचे ना करो कोई काम
बिना सोचे रावण ने किया सीता हरण
सोच-विचार के जीते राजा राम.
दशहरा की शुभकामनाएं!

Vijayadashami
Vijayadashami

3. जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां.
दशहरा की शुभकामनाएं!

4. काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,
हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी।
दशहरा की शुभकामनाएं!

Vijayadashami Wishes
Vijayadashami Wishes

5. हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. दशहरा का तात्पर्य सदा सत्य की जीत,
गढ़ टूटेगा झूठ का करें सत्य से प्रीत.
दशहरा की शुभकामनाएं!

 Vijayadashami Wishes in Hindi
Vijayadashami Wishes in Hindi

7. अधर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार

8. इस दशहरा प्रण लेना होगा,
रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,
बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,
हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।
हैप्पी दशहरा 2024

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story