Logo
election banner
Dandruff Home Remedies: सिर में डैंड्रफ का होना काफी परेशानी भरा होता है। इससे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं। घरेलू नुस्खों की मदद से इस परेशानी से बचा जा सकता है।

Dandruff Home Remedies: बालों का पतला, बेजान होकर झड़ना कई कारणों से हो सकता है। डैंड्रफ भी एक बड़ी वजह है जिसके चलते बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। डैंड्रफ की समस्या एक बार हो जाए तो इसे दूर करना मुश्किल होता है। डैंड्रफ दरअसल डेड स्किन होती हैं जो कि हमारे स्कैल्प पर जम जाती है और बालों की ग्रोथ को रोक देती हैं। डैंड्रफ की वजह से बाल जड़ से कमजोर होने लगते हैं। डैंड्रफ को दूर करने के लिए कई घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। ऐसी ही एक होम रेमेडी हम आपसे साझा करेंगे। 

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया नुस्खा
बालों का झड़ना और रूसी होने की समस्या बेहद कॉमन है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई वीडियो वायरल होते हैं। इंस्टाग्राम पर डैंड्रफ को दूर करने का ऐसा ही एक वीडियो न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने पोस्ट किया है। उन्होंने दावा किया है कि इस घरेलू उपाय से सिर में डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: Egg For Hairs: बालों की खोई चमक लौटा देगा अंडा, नेचुरल कंडीशनर की तरह करता है काम, इस्तेमाल का सही तरीका जान लें

3 चीजों से बनेगा मैजिक ऑयल
वीडियो में डैंड्रफ हटाने वाला ऑयल बनाने का तरीका बताया गया है। इस नेचुरल रेमेडी को तैयार करने के लिए भीमसेनी कपूर के 2-3 टुकड़े लें। उन्हें कूटकर पाउडर तैयार करें। इसके बाद उसमें आधा नींबू निचोड़कर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद एक कप नारियल का तेल गरम करें और उसे कपूर-नींबू रस के मिश्रण में डाल दें। डैंड्रफ भगाने वाला मैजिक ऑयल बनकर तैयार है। इसे तीन दिन में एक बार लगाएं जब तक कि डैंड्रफ की समस्या कंट्रोल न हो जाए। 

कपूर, नींबू रस में हैं कमाल के गुण
भीमसेनी कपूर में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो कि फंगस की ग्रोथ को रोकता है जो कि डैंड्रफ का कारण बनते हैं। भीमसेनी कपूर की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में इसे स्कैल्प पर लगाने पर खुजली और सूजन में आराम मिलता है। इसे लगाने से हेयर फॉलिकल्स को खोलने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: रूखी, बेजान त्वचा अब कल की बात: 7 चीजों से लौट आएगा स्किन का पुराना ग्लो, Skin बनेगी एकदम सॉफ्ट और शाइनी

नींबू का रस स्कैल्प के pH लेवल को रेगुलेट करता है। इससे फंगस की ग्रोथ धीमी पड़ने लगती है। इसे लगाने से स्कैल्प में होने वाला इंफेक्शन भी कम होने लगता है। नारियल तेल में भी बालों को हेल्दी रखने वाली प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं। 

5379487