Health Tips: दही या छाछ? गर्मियों में क्या लेना फायदेमंद होगा, सेहत बनी रहेगी और चेहरा खिल उठेगा

Curd and Butter Milk
X
गर्मियों में दही या छाछ?
Health Tips: गर्मियों की तपती दोपहर हो या उमस भरी शाम, शरीर को राहत देने के लिए हम सबको कुछ ठंडा और हेल्दी चाहिए होता है। ऐसे में सवाल उठता है, दही खाएं या छाछ पिएं?

Health Tips: गर्मियों की तपती दोपहर हो या उमस भरी शाम, शरीर को राहत देने के लिए हम सबको कुछ ठंडा और हेल्दी चाहिए होता है। ऐसे में सवाल उठता है, दही खाएं या छाछ पिएं? दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन कब क्या चुनना चाहिए, ये जान लेना जरूरी है ताकि न सिर्फ सेहत दुरुस्त रहे, बल्कि चेहरे पर भी वो ताजगी झलके जिसकी गर्मियों में सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

दही

दही प्रोटीन, कैल्शियम और गुड बैक्टीरिया का बेहतरीन स्रोत है। गर्मी में रोजाना एक कटोरी दही खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। पेट ठंडा रहता है और एसिडिटी जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। इसके अलावा, दही स्किन के लिए भी वरदान है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर के भीतर से डिटॉक्स करते हैं, जिससे चेहरा चमकता है और पिंपल्स जैसी समस्याओं से बचाव होता है। अगर आप वर्किंग प्रोफेशनल हैं या दिन का ज्यादातर समय बाहर बिताते हैं, तो एक बाउल दही आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखने में बहुत मदद करेगा। बस ध्यान रखें कि दही ताजा हो और फ्रिज का जरूरत से ज्यादा ठंडा दही न खाएं।

इसे भी पढ़े: Health Tips: परेशानी में खा रहे हैं बार-बार खाना, हो जाएं सावधान! बन सकती है फैटी लिवर की वजह

छाछ

छाछ यानी मट्ठा, गर्मी में इसे पीने का मजा ही अलग है। छाछ दही की तुलना में हल्की होती है और इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए यह शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में जबरदस्त मदद करती है। छाछ में मसाला या थोड़ा सा भुना जीरा डालकर पीने से पाचन भी बेहतर होता है और लू से बचाव भी होता है। छाछ उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बहुत ज्यादा पसीना बहाते हैं या जिनका काम फिजिकल एक्टिविटी वाला है। इसके अलावा अगर पेट में भारीपन महसूस हो या गैस जैसी दिक्कत हो, तो एक गिलास छाछ तुरंत आराम दिला सकती है।

गर्मियों में क्या लें? दही या छाछ?

सच्चाई ये है कि, दोनों के ही अपने-अपने फायदे रखते हैं। अगर आपको हल्की ठंडक चाहिए और पाचन दुरुस्त रखना है, तो छाछ एकदम सही है। लेकिन अगर आपको पोषण चाहिए, स्किन हेल्थ सुधारनी है या हेल्दी नाश्ते का विकल्प चाहिए, तो दही बेस्ट है। आप चाहें तो दिन में दही खा सकते हैं और दोपहर के खाने के बाद या शाम को एक गिलास मसालेदार छाछ का मजा भी ले सकते हैं।

(Disclaimer): गर्मी में सेहत भी चाहिए और चेहरे पर रौनक भी, तो दही और छाछ दोनों को अपना साथी बनाइए। शरीर भी खुश रहेगा और आप भी अंदर से खिल उठेंगे। हालांकि अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बिना छाछ या दही का सेवन करने से बचें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story