Logo
election banner
Couple Travel Destinations: भारत में वैसे तो घूमने के लिए जगहों की लंबी फेहरिस्त है, लेकिन कपल्स के बीच कुछ जगहें खासी लोकप्रिय हैं।

Couple Travel Destinations: विविधताओं से भरे हमारे देश में किसी चीज की कमी नहीं है। टूरिस्ट प्लेसेस में भी ये बात लागू होती है। देश के किसी भी हिस्से में निकल जाएं आपको वहां फेमस पर्यटन स्थल आसानी से मिल जाएंगे। हालांकि कपल्स के बीच देश की कुछ खास जगहें काफी पॉपुलर हैं जहां वे छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। इन जगहों की खासियत भी कुछ ऐसी है कि यहां हर कोई आकर वक्त गुजारना पसंद करते हैं। 

आप भी अगर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार इन पॉपुलर जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन लोकप्रिय स्थानों के बारे में। 

कपल्स के बीच लोकप्रिय हैं 5 जगहें 

मनाली - समर सीजन में हर कोई कुल्लू-मनाली घूमने का प्लान बनाता है। कलप्स के बीच मनाली काफी लोकप्रिय है। यहां की हरियाली, खूबसूरत वादियां किसी का भी दिल जीत सकती हैं। अप्रैल-मई के दिनों में भी यहां ठंडक बनी रहती है जिससे यहां छुट्टियां बिताने का मजा कुछ और हो जाता है। यहां का खुशनुमा मौसम कपल्स को काफी पसंद आता है। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: अप्रैल-मई में घूमने का कर रहे हैं प्लान, 5 टिप्स ट्रिप को बना देंगी यादगार, लापरवाही से बढ़ेगी मुसीबत

गोवा - दुनियाभर के पर्यटकों के बीच गोवा काफी लोकप्रिय है। खूबसूरत बीज, ऐतिहासिक स्थल और यहां की नाइट लाइफ हर किसी को आकर्षित करती है। कपल्स यहां आकर छुट्टियां बिताना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। अधिकतर कपल्स हनीमून के लिए भी गोवा को काफी प्रैफर करते हैं। अन्य जगहों के मुकाबले गोवा बजट फ्रेंडली भी है। 

उदयपुर - राजस्थान की धरती का हर हिस्सा इतिहास के पन्नों में दर्ज है। यहां का उदयपुर शहर अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों की वजह से कपल्स के बीच भी खासा लोकप्रिय है। उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। वैडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर भी यह जगह काफी लोकप्रिय है। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: फैमिली के साथ ट्रिप में कभी न करें 5 गलतियां, मुसीबत में पड़ सकते हैं आप, नहीं निकलेगा हल

शिमला - देश के पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस की बात हो और शिमला का नाम न आए, ऐसा होना मुश्किल है। यह जगह अपनी खूबसूरती की वजह से कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है। बर्फ से ढंकी चादर के बीच शिमला को देखना अलग ही एहसास कराता है। यहां कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं जो काफी पसंद किए जाते हैं। 

कोवलम - मार्च से लेकर मई तक कपल्स कोवलम विजिट कर सकते हैं, हालांकि फरवरी का महीना यहां घूमने का बेस्ट टाइम माना जाता है। हनीमून ट्रिप के लिहाज से भी कोवलम एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है। कोवलम केरल के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक माना जाता है। पहाडों, ताड़ के पेड़ों और चट्टानों से घिरा ये इलाका काफी लोकप्रिय है। 

jindal steel
5379487