Home Remedies: हर दिन कब्ज कर रही है परेशान, किचन में रखी 1 चीज से होगा पेट साफ

Home Remedies for Constipation
X
कब्ज की समस्या के लिए घरेलू उपाय
Home Remedies: अगर आपका पेट सही से साफ नहीं होता या आपको रोजाना कब्ज (Constipation Problem) की समस्या हो रही है। तो इसका हल आपके किचन में ही मौजूद है।

Home Remedies: घर का खाना खाने की जगह ज्यादातर बाहर खाना खा लेना या फिर कम पानी पीना कब्ज होने के मुख्य कारण होते हैं। अगर आपका पेट सही से साफ नहीं होता या आपको रोजाना कब्ज (Constipation Problem) की समस्या हो रही है। तो इसका हल आपके किचन में ही मौजूद है। आइए जान लेते हैं कि, आखिर ऐसी क्या चीज है, जिसका सेवन करने से आपकी कब्ज दूर भागती हुई नजर आएगी।

दूध और घी का एकसाथ इस्तेमाल

  • घी और दूध का मिश्रण मल त्याग को आसान बनाता है। इसे लेने से जल्द से जल्द पेट साफ करने में मदद मिलती है।
  • 1 गिलास हल्का गर्म दूध लें और उसमें 1 चम्मच देसी घी डालकर अच्छे से मिला लें। इसे रात को सोने से पहले पीना चाहिए।
  • अगर कब्ज लंबे समय से बनी हुई है, तो इसे रोजाना पीने से धीरे-धीरे सुधार होगा।
  • रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

इसे भी पढ़े: Home Remedies : एक चम्मच सौंफ के पेट को कितने फायदे? गेस की समस्या से नहीं होना पड़ेगा परेशान

घी और दूध के फायदे

  • यह मिश्रण आंतों को ठीक करता है और मल को नरम बनाता है।
  • घी में मौजूद हेल्दी फैट्स आंतों की सेहत को सुधारते हैं।
  • दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन अच्छी नींद में मदद करता है।
  • घी पेट की परत को सुरक्षा देता है और जलन कम करता है।

अन्य जरूरी बातों को ध्यान में रखें

  • सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से पेट जल्दी साफ होता है।
  • हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज का सेवन करें।
  • पानी पीने के अलावा खीरा, ककड़ी और जूस पीना न भूलें।

(Disclaimer): अगर आपको हर रोज कब्ज की समस्या हो रही है, तो किचन में रखे दूध और घी का यह आसान नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। यह एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है जो पाचन को सुधारकर पेट को स्वस्थ रखता है। हालांकि कब्ज की दिक्कत की लंबे वक्त से हो रही है तो डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story